ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, और प्रौद्योगिकी संबंधों समेत द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्रिटिश पीएम भारत यात्रा पर आए हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंचे।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, और प्रौद्योगिकी संबंधों समेत द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्रिटिश पीएम भारत यात्रा पर आए हैं। दोनों नेता विजन-2035 के अनुरूप भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे। यही नहीं, बताया जा रहा है कि शिखर बैठक में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के संभावित प्रत्यर्पण पर भी चर्चा होगी। इससे अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों भगोड़ों पर शिकंजा कसेगा।
भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत पहुंचने के बाद ब्रिटिश पीएम ने कहा-हमने जुलाई में भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता किया था, जो किसी भी देश द्वारा किया गया सबसे सुरक्षित समझौता है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। उसकी हम आगे बढ़ाएंगे। भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है और उसके साथ हमारा व्यापार तेज और सस्ता होने वाला है, ऐसे में अवसरों का लाभ उठाने का कोई विकल्प नहीं है ब्रिटिश पीएम ने कहा- इस हफ्ते मुंबई में हमारे 125 सबसे बड़े घरेलू नामों के साथ ब्रिटिश व्यापार जगत का झंडा बुलंद करेंगे, क्योंकि उनके लिए भारत में विकास का मतलब है ब्रिटिश लोगों के लिए घर पर ज्यादा विकल्प, अवसर और रोजगार।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को करेंगे संबोधित
स्टार्मर और मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठ संस्करण में भाग लेंगे और संबोधित करेंगे, जिसमें पिछले वर्ष संपन्न भारत-यूके प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसका उद्देश्य दूरसंचार, एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों जैसी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।
125 से ज्यादा बिजनेसमैन पहुंचे भारत
125 से अधिक बिजनेसमैन और अधिकारियों के साथ स्टार्मर का ये मिड एयर मैसेज सिर्फ केबिन सौहार्द के बारे में नहीं था बल्कि ये एक प्रतीकात्मक शुरुआत थी, जिसे लेकर लंदन को उम्मीद है कि नई दिल्ली के साथ एक प्रमुख आर्थिक साझेदारी होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।