भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।

अब नए मतदाताओं को नहीं देनी होगी पुरानी जानकारी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया। चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को ही इसका औपचारिक ऐलान किया था। दरअसल, अब तक फॉर्म-6 भरते समय आवेदकों को यह विवरण देना अनिवार्य था कि उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम साल 2003 के एसआईआर- वोटर लिस्ट में दर्ज था या नहीं। इस शर्त के कारण खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों को पुराने रिकॉर्ड ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रक्रिया हुई आसान: नए वोटर्स (18+ आयु वर्ग) और वे लोग जिनका नाम किसी कारणवश वोटर लिस्ट से कट गया था, दोनों के लिए अब फॉर्म-6 भरना काफी सरल हो जाएगा।
जांच प्रक्रिया जारी रहेगी: घोषणा-पत्र हटने का मतलब यह नहीं है कि पात्रता की जांच बंद हो जाएगी। मतदाता बनने की सामान्य प्रशासनिक जांच और दस्तावेजों का सत्यापन पहले की तरह ही होता रहेगा।
जहां एसआईआर वहां नियम: जिन राज्यों में अभी भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया चल रही है, वहां पोर्टल पर यह अतिरिक्त घोषणा फिलहाल दिखाई देती रहेगी।
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति का असर
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस अतिरिक्त घोषणा को हटाने का फैसला चुनाव आयोग के भीतर उठी आपत्तियों के बाद लिया गया। चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने फॉर्म-6 में बिना नियमों में संशोधन किए इस नए हिस्से को जोड़ने पर कड़ा ऐतराज जताया था। विवेक जोशी का तर्क था कि फॉर्म-6 एक वैधानिक फॉर्म है, इसलिए इसमें कोई भी नया कॉलम या घोषणा जोड़ने के लिए पहले नियमों में औपचारिक संशोधन करना कानूनी रूप से आवश्यक है। सुखबीर सिंह संधू ने आनलाइन फॉर्म में जोड़े गए इस हिस्से को अनधिकृत बताते हुए इसे तुरंत हटाने की बात कही थी। आयोग के इस कदम से अब देश के लाखों नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बनवाने में सहूलियत मिलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोपों और खुली बहस की चुनौती से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें। जानिए राहुल के दावों और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बारे में।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना में हुए बदलावों की वजह बताई है। जानिए अग्निवीरों के सेवा विस्तार, राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती और नागरिक नौकरी कोटे से जुड़े सभी नए नियमों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।