बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।

टीजर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है। फिल्म से सलमान खान का एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर रिलीज करके फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा की गई है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है-युद्ध को शांति मिले। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।
ऐतिहासिक घटना पर फिल्म
दरअसल, फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदला गया है। सलमान खान की यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है।
सलमान का दिखेगा खास अंदाज
सोशल मीडिया पर इस ऐलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। टीजर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी। सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान मातृभूमि के जरिए फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।