छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

ईडी के अधिकारी दो वाहनों के साथ पहुंची
टीम के साथ एक सुरक्षा दल भी रहा मौजूद

रायपुर। स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। ईडी की टीम आवास पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच में जुटी है। हालांकि, यह कार्रवाई किस प्रकरण से संबंधित है और अधिकारी किन दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। तलाशी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
बघेल तक पहुंचेगी जांच की आंच
केके चंद्रवंशी के आवास पर ईडी की पहुंच को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई पूर्व सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक और प्रशासनिक दायरे से जुड़े कई लोगों तक पहुंची है। वर्ष 2023 में ईडी ने बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और उनके दो ओएसडी के परिसरों पर तलाशी ली थी। उस समय कार्रवाई आनलाइन सट्टेबाजी और कथित मनी लाड्रिंग से जुड़ी जांच के संदर्भ में बताई गई थी।
2025 में बघेल के घर भी पड़ा था छापा
वर्ष 2025 में और चर्चित हुआ, जब शराब घोटाले की मनी लाड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास पर तलाशी ली। 18 जुलाई 2025 को हुई इस कार्रवाई के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को एऊ ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने 2,100 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई की थी।
कई प्रमुख नाम जांच के दायरे में
शराब घोटाले की जांच आगे बढ़ने के साथ पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और आईटीएस अरुणपति त्रिपाठी समेत कई नाम सामने आए। सितंबर 2025 में ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 7,039 पन्नों की अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। घोटाले से जुड़े अवैध धन के प्रवाह की जांच में चैतन्य बघेल की भूमिका सामने आई।
कोयला लेवी केस में भी हुई कार्रवाई
ईडी की जांच शराब मामले तक सीमित नहीं रही। भूपेश बघेल की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया भी कोयला लेवी प्रकरण में ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच के दायरे में रही हैं। ईडी ने उनकी 39 करोड़ मूल्य की 29 संपत्तियां पहले ही अटैच की थीं। बाद में ईओडब्ल्यू ने 16 अन्य संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया।
यह भी पढ़िए...
शराब घोटाला... छत्तीसगढ़ में ईडी ने कुर्क की 100 करोड़ की संपत्तियां
छत्तीसगढ़...भारतमाला प्रोजेक्ट में घोटाला... ईडी का नौ ठिकानों पर छापा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह