अगस्त में कई अहम बदलाव हुए हैं। बदलावों का असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एलपीजी के दाम से लेकर हवाई जहाज में पड़ने वाले फ्यूल के तक दाम बदल गए हैं। यही नहीं यूपीआई में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार से नया महीना शुरू हो चुका है। हम जुलाई से अगस्त में प्रवेश कर चुके हैं।

आज से नया महीना शुरू हो चुका है। हम जुलाई से अगस्त में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ कई चीजें भी बदल गई हैं।
अगस्त में कई अहम बदलाव हुए हैं। बदलावों का असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एलपीजी के दाम से लेकर हवाई जहाज में पड़ने वाले फ्यूल के तक दाम बदल गए हैं। यही नहीं यूपीआई में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार से नया महीना शुरू हो चुका है। हम जुलाई से अगस्त में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ कई चीजें भी बदल गई हैं। आज से यूपीआई में कई बड़े बदलाव हुए हैं। ये बदलाव यूपीआई ऐप्स की कार्यक्षमता को और बढ़ाएंगे और उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी से बचाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा लागू किए गए ये नियम गूगल पे, फोनपे या पेटियम जैसे सभी भुगतान प्लेफॉर्म पर लागू होंगे। अब यूपीआई ऐप्स के जरिए दिन में 50 बार अपना बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे। एक यूजर प्रतिदिन अधिकतम 20 यूपीआई लेनदेन कर सकता है, जिसकी सीमा 1 लाख है। अगर कोई पेमेंट अटक जाती है तो आप ट्रांजैक्शन स्टेटस सिर्फ तीन बार चेक कर सकते हैं, वो भी हर बार 90 सेकेंड के गैप पर। अब आटो-पे दिन में किसी भी समय नहीं हो सकता है। यह एक टाइम पीरियड पर ही होगा। अब आटो पे सुबह के 10 बजे से पहले और रात के 9:30 बजे के बाद ही होंगे।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर 34 रुपए 50 पैसे तक सस्ता हो गया है। आॅयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स भी जारी कर दिए हैं। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को खत्म करने की घोषणा की है। हालांकि, यह 11 अगस्त से लागू होगा। अभी तक इसके तहत 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का कवर मिलता था। लेकिन अब 11 अगस्त से यह बंद हो जाएगा।
अगस्त महीने में हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। देश की आयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (हवाई जहाज में पड़ने वाला फ्यूल) यानी एटीएफ के दाम 2677.88 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यानी इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर प्रति 1000 लीटर 92,021.93 रुपए हो गई है। ऐसे में हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।