नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

सक्षम कुमार के शरीर में अंदरूनी चोटें लगी
महराजगंज। स्टार समाचार वेब
नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सलार्ही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़कखंड पर चिसापानी गढ़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन वर्षीय सुदन के सिर और मुंह में लगी चोट
घायलों में सलार्ही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 सुंदरपुरटोल निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव, पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव और तीन वर्षीय सुदन यादव शामिल हैं। हेटौंडा अस्पताल में भर्ती मुकेश यादव के सिर और पीठ में चोट आई है, जबकि सक्षम कुमार यादव के शरीर में अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं तीन वर्षीय सुदन यादव के सिर और मुंह में चोट आई है। उनकी स्थिति मध्यम बताई गई है।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सहप्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि दुर्घटना में कुल 10 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

कथित चीनी जासूस के बाद अब एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ रहा है। जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।
नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सांसद गादी आइजनकोट ने एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू की है। आइजनकोट और उनके सहयोगियों ने संसद में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं। चूंकि नेतन्याहू पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले चल रहे हैं, इसलिए यदि यह बिल पारित होता है तो उनके लिए फिर से प्रधानमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिकी अदालत में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे मनगढ़ंत और निराधार बताया है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया।
बांग्लादेश के नारायणगंज स्थित एक मदरसे में देर रात अचानक आग लगने से 63 छात्र धुएं की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 4 छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की संभावना के बीच राजनीतिक तनाव गहरा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान में अमेरिका स्थिति को बनाए रखेगा। हालांकि, किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है।
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग ने पत्नी के साथ बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। यह विवाद चीनी जासूस से उनके संबंधों के आरोपों और कंपनी की स्वतंत्र जांच के बीच सामने आया है। पढ़ें पूरी और विस्तार से खबर।
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह