मध्यप्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के दिग्गजों ने दावा किया है कि भाजपा एसआईआर के जरिये मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोग मध्य प्रदेश में 50 लाख वोटरों का नाम कटेगा।

आज कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के दिग्गजों ने दावा किया है कि भाजपा एसआईआर के जरिये मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोग मध्य प्रदेश में 50 लाख वोटरों का नाम कटेगा। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले आज कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और एसआईआर कमेटी के चेयरमैन सज्जन वर्मा मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि 25 नवंबर को रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के नए नियमों में नागरिकों से नागरिकता का प्रमाण मांगा जा रहा है, जो गरीब, बेघर और वंचित वर्गों के लिए बड़ा खतरा है। वोटर लिस्ट तैयार करना आयोग की जिम्मेदारी है, न कि मतदाता का नागरिकता साबित करना। बिहार में 62 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं, जिनमें अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। भाजपा इसे घुसपैठ रोकने के नाम पर राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। घुसपैठियों पर बात होती है, लेकिन यूपीए सरकार के समय 88 हजार को बाहर किया गया था, जबकि एनडीए ने 2014 से अब तक केवल 2400 लोगों की पहचान की। यह मात्र तीन प्रतिशत हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर देशभर में लाखों लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। भाजपा वोटरों की हेराफेरी कर लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार कर रही है। मध्य प्रदेश में 35 लाख से अधिक लोगों ने एसआईआर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है। कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक पहुंचाएगी। हमने पहले ही एसआईआर को लेकर विधानसभा का प्रभारी बनाकर ट्रेनिंग दी और अलग अलग जगह भेजा। हर विधानसभा में वकील की नियुक्ति की है। एसआईआर से देश की जनता में भय पैदा किया जा रहा है।
कांग्रेस में एसआईआर कमेटी के चेयरमैन सज्जन वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का एजेंट तक बता दिया। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के तहत अब बीएलओ आउटसोर्स या अस्थाई कर्मचारी हो सकता है। इससे निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। आयोग ने भाजपा के दबाव में जल्दबाजी में एसआईआर लागू किया, ऐप काम नहीं कर रहा, और कई बूथों पर गणना पत्रक ही नहीं पहुंचे हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 12 राज्यों में 21 साल बाद शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया वोट चोरी का नया तरीका है। हरियाणा में ब्राजील मॉडल लागू कर भाजपा लोकतंत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर कर रही है। मध्य प्रदेश में 50 लाख वोट कटने वाले हैं, जिनमें अधिकांश मजदूर, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। राजनीतिक दलों के साथ ना तो बैठकें की जा रही है और ना ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।