मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 60 करोड़ के फ्रॉड केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिल्पा शेट्टी से लगभग पांच घंटे पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। यह पूछताछ शिल्पा के घर पर की गई।

ईओडब्ल्यू ने 60 करोड़ के फ्रॉड केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 60 करोड़ के फ्रॉड केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिल्पा शेट्टी से लगभग पांच घंटे पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। यह पूछताछ शिल्पा के घर पर की गई। इस दौरान शिल्पा ने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक अकाउंट से जुड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को दी। कई दस्तावेज भी पेश किए, जिन्हें पुलिस जांच रही है। हालांकि अभी इस मामले में उनके या उनके पति राज कुंद्रा के संबंध के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अब तक राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इधर, शिल्पा और वकील प्रशांत पाटिल ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि वे जांच एजेंसियों के सामने अपना सच पेश करेंगे।
ईओडब्ल्यू ने जारी किया था नोटिस
गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर के महीने में ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसी साल अगस्त के महीने में शिल्पा सेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
एक नजर में पूरा मामला
लोटस कैपिटल फाइलेंसियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेश और व्यावसायी दीपक कोठारी ने एक मामला शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराया। इस शिकायत में उन्होंने दावा किया कि धोखाधड़ी की ये घटनाएं 2015 और 2023 के बीच हुईं। कोठारी का आरोप है कि दंपती ने अपने व्यवसाय के विस्तार के बहाने पैसे लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।
पैसा लिया, वापस नहीं किया
कोठारी के अनुसार, 2015 में शिल्पा शेट्टी ने अपने व्यापार के विस्तार के लिए 75 करोड़ का ऋण मांगा। प्रस्तावित ब्याज दर 12 प्रतिशत थी। हालांकि, बाद में उन्होंने उनसे ऋण के बजाय निवेश के रूप में धनराशि देने के लिए कहा, और उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन चुकाने का आश्वासन दिया। वहीं, कोठारी ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सदस्यता समझौते के तहत 31.95 करोड़ औैर सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ हस्तांतरित किए। अब धनराशि वापस पाने के बार-बार प्रयास विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने केस किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह