देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।

कार्रवाई ने समूचे बेवरेज और पैकेज्ड फूड सेक्टर में हड़कंप
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत उठाए गए इस कदम से समूचे बेवरेज और पैकेज्ड फूड सेक्टर में हड़कंप मच गया है। नियामक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई मिनरल वॉटर के बजाय कंपनी की गोवा स्थित निर्माण इकाई से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नमूने पर आधारित है। हालांकि यह मंजूरी अदालत में कार्यवाही का रास्ता साफ करती है, लेकिन यह अपने आप में दोषसिद्धि नहीं है।
लैब जांच में मिले खतरनाक रासायनिक तत्व
एफएसएसएआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा फैसिलिटी से लिए गए सैंपल की शुरुआती जांच में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई, जबकि इसकी तय सुरक्षा सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी तत्व मानती हैं। जब बिसलेरी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की, तो नमूने को रेफरल फूड लेबोरेटरी भेजा गया। वहां भी जांच में पॉली-न्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स पाए जाने के बाद पानी को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
बिसलेरी की सफाई: स्वतंत्र जांच में नमूने सुरक्षित
नियामक की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बिसलेरी इंटरनेशनल ने कहा है कि उपभोक्ताओं के लिए पेयजल सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे कड़े गुणवत्ता नियंत्रण का पालन करते हैं। कंपनी के अनुसार, पिछले साल लिए गए सैंपल में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा से मामूली रूप से अधिक था, लेकिन उनके द्वारा कराई गई स्वतंत्र प्रयोगशाला जांच में यह पूरी तरह स्वीकार्य सीमा के भीतर पाया गया है। कंपनी ने भरोसा जताया है कि वह उचित विनियामक प्रक्रिया के तहत इस मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ पूरा सहयोग करेगी।
अन्य खाद्य और पेय कंपनियों पर भी कसा शिकंजा
पैकेज्ड फूड और पेयजल निर्माताओं पर नियामक की यह सख्ती एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। इससे पहले जुलाई 2025 में हरिद्वार में भी मानकों पर खरा न उतरने पर सैकड़ों बोतलें जब्त कर बाजार से वापस मंगवाई गई थीं। ताजा कार्रवाई में एफएसएसएआई ने वसंत मसाला, टिट-बिट फूड्स इंडिया, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। इसके अतिरिक्त, नियमों के उल्लंघन पर उर्मी लाइफसाइंसेज व गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि आशा कन्फेक्शनरी की चॉकलेट-फिल्ड कुकीज को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया गया है।

भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 23 नवंबर से दिल्ली में दोनों दलों की दो दिवसीय बैठक होगी। जानें सपा की नई कमेटी और आराधना मिश्रा के बयान की पूरी जानकारी।
भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूती देते हुए सोमवार 23 नवंबर को अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ होगा। जानें उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेन का नंबर, पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल।
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र (बालेन) शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह