नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।

बालेन शाह राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। अब दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इसमें दोनों नेता भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दिल्ली के राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

नेपाल ने मांगी 18 हजार करोड़ की मदद
नेपाल इस समय आर्थिक मदद चाहता है। अगस्त 2026 में वहां आई बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। इस आपदा में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई और 5,200 से ज्यादा लोग लापता हो गए। कई सड़कें, पुल, घर और बिजली परियोजनाएं भी तबाह हो गईं। प्रभावित इलाकों को दोबारा बसाने और जरूरी सुविधाएं शुरू करने के लिए नेपाल को बड़ी रकम की जरूरत है। इसी वजह से उसने भारत से 2 अरब डॉलर यानी लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की मदद मांगी है।
खबर अपडे की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 23 नवंबर से दिल्ली में दोनों दलों की दो दिवसीय बैठक होगी। जानें सपा की नई कमेटी और आराधना मिश्रा के बयान की पूरी जानकारी।
भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूती देते हुए सोमवार 23 नवंबर को अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ होगा। जानें उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेन का नंबर, पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल।
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र (बालेन) शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।