देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती नाम के संचालक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती नाम के संचालक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। वहीं मठ ने भी आश्रम से निकाल दिया गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट आफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों पर जांच शुरू हो गई है। शिकायत में आरोप है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कोर्स कर रही महिला छात्रों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और अश्लील मैसेज भेजे। इतना ही नहीं, शारीरिक संपर्क बनाने की भी कोशिश की गई। शिकायत पीए मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों की ओर से 04 अगस्त 2025 को दर्ज कराई गई।
चार अगस्त 2025 को पीए मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में यह भी लिखा गया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी आरोपी की मांगों को पूरा करने के लिए छात्राओं पर दबाव डालते रहते हैं। इससे छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न झेलना पड़ता है।
जांच के दौरान कुल 32 महिला छात्रों के बयान दर्ज किए गए। इनमें से 17 ने आरोपी पर अपशब्द, अश्लील संदेश और शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया। छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो कुछ फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी उनके ऊपर दबाव डालते रहे। आरोपी ने लंबे समय तक अपनी पहुंच बनाकर छात्रों को डराने और दबाव में डालने का प्रयास किया। मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं था, बल्कि लंबे समय से जारी था। यह भी खुलासा हुआ है कि आश्रम की वार्डन चैतन्यानंद से मुलाकात कराती थी।
थाना वसंत कुंज नॉर्थ में कई धाराओं में दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। घटनास्थल और आरोपी के घर पर कई छापेमारी की गई। साथ ही, संस्थान के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जांच के दौरान आरोपी अब तक फरार है। पुलिस ने एसआरआईआईएम संस्थान से एनवीआर और हार्ड डिस्क बरामद कर फॉरेंसिक लैब में भेजे। धारा 183 बीएनएसएस के तहत 17 पीड़ित छात्राओं के बयान जेएमएफसी, पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज किए गए।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संस्थान के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी थी। इस कार पर 39 यूएन-1 फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसे आरोपी इस्तेमाल कर रहा था। कार जब्त कर ली गई। पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। आरोपी अब तक फरार है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार के प्रयास जारी है, जल्द ही वह गिरफ्तर में होगा।
छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दक्षिण भारत के प्रमुख मठ ने उसे आश्रम से निकाल दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
- अमित गोयल, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पश्चिमी जिला दिल्ली पुलिस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।