मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास सड़क हादसे में मृतक दोनों चचेरे भाई हैं।

अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास सड़क हादसे में मृतक दोनों चचेरे भाई हैं।
डिंडोरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कूड़ा के पास सड़क हादसे में मृतक दोनों चचेरे भाई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। शवों का पीएम शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महेंद्र विश्वकर्मा पिता विष्णु विश्वकर्मा 22 वर्ष और विपिन विश्वकर्मा पिता चरण विश्वकर्मा 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छिंदगांव थाना शाहपुर शादी का कार्ड बांटकर सागर टोला गाड़ासरई से लौट रहे थे। रात 11 से 11.30 डिंडोरी की ओर से जा रहे पिकअप वाहन क्र. एमपी 52 जीए 0983 के ड्राइवर ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी।
घिसटने से बाइक में लगी आग
बाइक पिकअप के सामने की तरफ फंसकर कुछ दूर तक घिसट गई और बाइक में आग लग गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक में आग लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। पूरे पार्ट्स टूटकर सड़क में बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा।
दोनों गए थे शादी के कार्ड बांटने
महेंद्र के पिता विष्णु लाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनका मझला पुत्र महेन्द्र कुमार उनकी मेरी बाइक क्रमांक एमपी 52 एमई 2005 से उनके बडे भाई के पुत्र विपिन कुमार के साथ भांजे की शादी का कार्ड बांटने सागरटोला गाडासरई गए थे। कार्ड बांटकर वापस आते समय ग्राम कूड़ा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पहले डिंडोरी तरफ से जा रहे पिकअप वाहन के ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक को सामने से टक्कर मार दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।