श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कैंडी है, जहां 88 मौतें और 150 लोग लापता हैं।

श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

कोलंबो। स्टार समाचार वेब
श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कैंडी है, जहां 88 मौतें और 150 लोग लापता हैं। इसके अलावा बादुला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 मौतें दर्ज की गई हैं। इस आपदा ने देश भर में 3,09,607 परिवारों के 11,18,929 लोगों को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं, चक्रवात दितवाह के कारण नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया, जिसके चलते पूरे शहर जलमग्न हो गए, बड़े पुल बह गए और कई महत्वपूर्ण इमारतें और सड़कें टूट गईं।
मुफ्त इंटटरनेट की घोषणा
इस आपदा के बीच स्टारलिंक ने प्रभावित इलाकों में मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह सेवा दिसंबर 2025 तक सभी नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए मुफ्त रहेगी। इस त्रासदी को देखते हुए भारत ने आपरेशन सागर बंधु शुरू किया और श्रीलंका की मदद के लिए एचएडीआर (ह्यूमैनिटेरियन, राहत और बचाव) आॅपरेशन में तेजी दिखाई। भारतीय वायु सेना ने कोलंबो भेजे गए विमान के जरिए 21 टन राहत सामग्री, 80 से ज्यादा एनडीआरएफ जवान और आठ टन उपकरण पहुंचाए।
भारत ने दिखाई मानवीयता
पुणे से भी एनडीआरएफ टीम और उपकरण एयरलिफ्ट किए गए। इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा-भारत ने कठिन हालात में भी तेज, समन्वित और मानवीय राहत प्रयास के जरिए श्रीलंका की मदद की है। यह मिशन भारत की पड़ोसी देश के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में विरोध प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत। ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की निंदा और संयुक्त राष्ट्र में उठे मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट।
पाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान के भीतर हुए भीषण विस्फोट में 32 खनिकों की जान चली गई है। 10 अन्य खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जानिए सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्यों से जुड़ी हर एक बात।
नेपाल के सुनसरी से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा कई जिलों में फैली। कर्फ्यू और सेना की तैनाती के बीच 3 की मौत, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने की शांति की अपील।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान 'पिकएक्स माउंटेन' की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने पर फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।