अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है। इसके लेकर ट्रम्प ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं। वे विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।

ट्रंप पर मंडरा सकता है महाभियोग का खतरा
भारतीय मूल के सुहास दूसरी बार सांसद बने
ट्रंप के विधायी एजेंडे पर लग सकता है ब्रेक
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीतिक दिशा को नया मोड़ दिया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका लगा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट की कुल 100 सीटों में से जरूरी 51 सीटों का आंकड़ा हासिल करते हुए स्पष्ट बहुमत दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा में भी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों और नतीजों के सामने आने के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिए इंटरव्यू में जनादेश को स्वीकार करने की बात कही और स्पष्ट किया कि वे देश हित में विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि अब वे एक राजनीतिक पंडित की भूमिका निभाएंगे और निष्पक्ष विश्लेषण कर चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों पर अपनी राय जाहिर करेंगे।
एमी एक्टन ओहायो की पहली निर्वाचित महिला गवर्नर
इन चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं, जहां परिणाम मिला-जुला देखने को मिला। ओहायो के गवर्नर चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ, जहां रिपब्लिकन पार्टी के 40 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा। रामास्वामी के समर्थन में खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। इसके बावजूद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने उन्हें मात दी। इस जीत के साथ एमी एक्टन ओहायो की पहली निर्वाचित महिला गवर्नर बन गई हैं और राज्य में लगभग 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने सत्ता में वापसी की है।
भारतीय मूल का दिखा दबदबा

दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के अन्य नेताओं ने शानदार सफलता हासिल की। वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के तकनीक नीति सलाहकार रहे 40 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यम ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराकर दूसरी बार सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से पूर्व स्कूल प्रिंसिपल और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया डंडिया ने कड़े मुकाबले में 52.2 फीसदी वोट हासिल कर अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केसी अस्कर को पराजित किया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए इन दोनों नेताओं की जीत को अमेरिकी राजनीति में उनकी बढ़ती पकड़ और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पिया डंडिया ने फ्लोरिडा में दर्ज की जीत
भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की है। डिसीजन डेस्क एचक्यू ने उन्हें इस सीट पर विजेता घोषित किया है। करीब 94 फीसदी वोटों की गिनती के दौरान पिया डंडिया को लगभग 52.2 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केसी अस्कर को करीब 47.8 फीसदी वोट हासिल हुए। इस तरह पिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। यह सीट रेडिस्ट्रिक्टिंग के बाद ओपन सीट थी, यानी इस चुनाव में कोई मौजूदा सांसद अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में नहीं था। पिया डंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं और पेशे से पूर्व स्कूल प्रिंसिपल रही हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी ने 8 संसदीय सीटें छीनीं
मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अब तक रिपब्लिकन पार्टी से सीनेट की 2 और हाउस की 6 सीटें छीन ली हैं। इसके अलावा पार्टी ने जॉर्जिया के गवर्नर पद पर भी जीत दर्ज की है।
सीनेट की 2 सीटें
हाउस की 6 सीटें

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है। इसके लेकर ट्रम्प ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं। वे विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हवाई हादसा हो गया। फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक भारतीय टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केश्म द्वीप पर कम से कम पांच भीषण धमाकों की खबर है, जबकि पास के बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट दर्ज किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान चीन-रूस की जासूसी, ईरान संघर्ष और अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहाँ 9 लोगों को ले जा रहा प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।
इजराइल में बिना बहुमत के चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष के नेता गादी आइजनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए 4 प्रमुख शर्तें रखी हैं। जानें हरेदी सैन्य सेवा, गाजा में हमास के अंत और इजराइली राजनीति के नए समीकरण।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। ये सभी पर्यटक नेपाल की सबसे खूबसूरत और गहरी झीलों में से एक, शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर निकले थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान जी-20 की बैठक के इतर पीएम नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक चार दिन पहले सर्वे में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो रैलियां रद्द कर टेलीफोन कैंपेन चुना है, वहीं अलास्का में नाम के भ्रम को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह