आज यानी सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 15-15 बैठकें होंगी। सरकार इस छोटे सत्र में प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा सेक्टर खोलने से जुड़े बिल समेत कुल 14 बिल पेश करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज यानी सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 15-15 बैठकें होंगी। सरकार इस छोटे सत्र में प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा सेक्टर खोलने से जुड़े बिल समेत कुल 14 बिल पेश करेगी। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे। जहां उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग लोकतंत्र की जीत है। शीतकालीन सत्र राष्ट्र की प्रगति के प्रयास को ऊर्जा देगा। वहीं विपक्ष को सलाह और तंज कसते हुए कहा ये सत्र, संसद देश के लिए क्या सोच रही है। संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाए। ड्रामा करने के लिए जगह बहुत होती है, जिसे करना है वो करता रहे। यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होती है।
विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रनीति के लिए सकारात्मकता जरूरी है। सदन हंगामे के लिए नहीं है। नारेबाजी के लिए पूरा देश खाली है। सदन में नकारात्मकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को सुझाव देने के लिए तैयार हूं, कि परफॉर्म कैसे किया जाता है। हार की हताशा सदन में ना निकालें। विपक्ष अपनी रणनीति बदले। विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विपक्ष मजबूत मुद्दे उठाए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-भारत ने यह सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर। यह सत्र विकसित भारत के प्रयास में और ऊर्जा भरने का अवसर है। विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आए और मजबूत मुद्दे उठाए। यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए। नई पीढ़ी के सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। यहां राष्ट्रनीति पर बात होनी चाहिए।
पीएम ने सभापति का वेलकम
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र का आज शुभारंभ हो रहा है और आपका स्वागत करना सदन के हम सभी सदस्यों के लिए आपका स्वागत करना गर्व का विषय है। आपका मार्गदर्शन हम सबके लिए गर्व का विषय है। सदन के सभी सदस्यों की ओर से आपको बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। आपकी गरिमा की भी चिंता करेंगे। मर्यादा रखेंगे।
पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान के बीकानेर से 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे धर्मेद्र के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और तीन अन्य पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी। स्पीकर ने सदन की ओर से पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सदन में मौन भी रखा गया।
राज्यसभा में आसन पर राधाकृष्णन
राज्यसभा में सभापति के आसन पर सीपी राधाकृष्णन हैं। सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद संसद का यह पहला सत्र है। सीपी राधाकृष्णन का बतौर राज्यसभा सभापति यह पहला दिन भी है। इस मौके पर पीएम मोदी सदन में मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।