दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।

एक ही ओवर में पलटा फाइनल मैच का रुख
ईस्ट जोन ने पहली पारी में सिर्फ 467 रन बनाए
नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में 111 रन पर ढेर

बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 27वें ओवर में गेंदबाजी करने आए वैभव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। वैभव ने शानदार स्पेल डालते हुए अपने 3 ओवरों में महज 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए। नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में 111 रन पर ढेर।
किशन लिंगदोह (25 रन): ओवर की दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे।
इमलीवाती लेमटूर (4 रन): ओवर की पांचवीं गेंद पर वैभव ने लेमटूर को अपना दूसरा शिकार बनाकर पवेलियन भेजा।
दूसरी पारी-फॉलोआन
ईस्ट जोन के विशाल स्कोर के जवाब में फॉलोआन खेलने उतरी नॉर्थ ईस्ट की टीम दूसरी पारी में भी संभल नहीं सकी और 102 रन के योग तक अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी।
बल्लेबाजी में नहीं चला जादू
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव पहली बार दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। मैच की पहली पारी में उनका बल्ला ज्यादा कमाल नहीं दिखा सका और वह 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में इसकी पूरी भरपाई कर दी।
जर्सी पर टेप लगाकर पहुंचे मैदान
इस मुकाबले के दौरान वैभव का जर्सी नंबर भी सुर्खियों में रहा। आमतौर पर राजस्थान रॉयल्स के लिए 3 नंबर की जर्सी पहनने वाले वैभव की इस मैच की जर्सी दो अंकों की थी, जिसका आखिरी अंक-3 था। हालांकि, उन्होंने अपने पहले अंक पर टेप लगा रखा था। माना जा रहा है कि अपनी पसंद का 3 नंबर की जर्सी दिखाने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया।
यह भी पढ़िए...
दलीप ट्रॉफी डेब्यू: वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला... बेंगलुरु में दो चौके लगाने के बाद किया निराश
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: बने भारत के सबसे युवा टी-20I डेब्यू खिलाड़ी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा की जुझारू अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका अभी भी फॉलोऑन बचाने के संघर्ष में जुटा है।
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।