नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।

वित्त मंत्रालय ने तुरंत खाद विभाग को सतर्क किया
17,000 कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसानों के लिए सरकार द्वारा भारी सब्सिडी पर भेजे जाने वाले यूरिया का एक बड़ा हिस्सा रास्ते में ही गायब किया जा रहा था। ईरान युद्ध के बाद खाद की कमी की आशंकाओं के चलते जब शुरुआती जांच की गई, तो ई-वे बिल के डेटा ने चौंकाने वाला सच सामने ला दिया।
एक ही फेरे में कई चक्कर
नियम के मुताबिक 50,000 रुपए से अधिक मूल्य का सामान ले जाने वाले हर ट्रक के लिए ई-वे बिल अनिवार्य होता है। जांच में सामने आया कि जो ट्रक तयशुदा गोदामों या रैक पॉइंट से खाद लेकर निकलते थे, वे रास्ते में या तो लंबे और असामान्य चक्कर काट रहे थे या एक ही फेरे में कई-कई जगहों पर घूम रहे थे। इस गड़बड़ी को पकड़ते ही वित्त मंत्रालय ने तुरंत खाद विभाग को सतर्क किया।
संसद समिति की रिपोर्ट में खुलासे
हाल ही में संसद की एक स्थायी समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में ट्रांसपोर्टेशन के दौरान खाद की भारी लीकेज पर चिंता जताई गई है। रैक पॉइंट से दूरदराज के जिलों, विशेषकर जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में खाद ले जाते समय रास्ते में ही आंशिक रूप से माल उतार लेना या रूट बदल देना आम बात थी। अकेले मध्य प्रदेश में 2025-26 के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के यूरिया परिवहन के 28 मामले दर्ज किए गए। गंतव्य पर खाद पहुंचने की सूचना देने में जानबूझकर देरी करना या रिपोर्ट दर्ज न करना जैसी गड़बड़ियाँ भी सामने आईं।
फैक्ट्रियों से लेकर पड़ोसी देशों तक तस्करी
संसदीय पैनल के अनुसार, किसानों को मिलने वाले नीम-कोटेड यूरिया को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों की प्लाईवुड, रेसिन फैक्ट्रियों, डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड इकाइयों और कैटल फीड बनाने वाले कारखानों में अवैध रूप से खपाया जा रहा था। इतना ही नहीं, विभिन्न एजेंसियों की रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि ट्रकों के जरिए भारत से पड़ोसी देशों में भी खाद की तस्करी की जा रही थी।
4.8 लाख छापे, 7,000 लाइसेंस रद्द
इस घोटाले और हेराफेरी पर लगाम कसने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में देश भर में 4.8 लाख छापे मारे गए। गड़बड़ी पाए जाने पर 17,000 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 7,000 दुकानों/एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। दोषी पाए गए डिफॉल्टर्स के खिलाफ 850 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गईं।

नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी और नगर निगम की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों के पंजीयन पर हाईकोर्ट सख्त। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, सरकार से मांगी गई ताजा स्टेटस रिपोर्ट।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रूप सिंह बघेल बीपीएल राशन कार्ड के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह