कोहरे के कारण यूपी के कई जिलों में सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 23 लोगों ने अब तक अपनी जानें गंवाई है और कई घायल हुए हैं। प्रदेश के बागपत, उन्नाव और बस्ती में कोहरे के चलते कई गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में तड़के बड़ा हादसा हो गया।

प्रदेश के बागपत, उन्नाव और बस्ती में कोहरे के चलते कई गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
कोहरे के कारण यूपी के कई जिलों में सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 23 लोगों ने अब तक अपनी जानें गंवाई है और कई घायल हुए हैं। प्रदेश के बागपत, उन्नाव और बस्ती में कोहरे के चलते कई गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में तड़के बड़ा हादसा हो गया। सात बसें और तीन कारों में आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग में 13 लोग जिंदा जल गए। दरअसल, मथुरा में रात दो बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं 13 लोग जिंदा जल गए। 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मृतकों की पहचान हो गई है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्नाव: बोल्डरसे टकराई का, चार ने तोड़ा दम
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही फार्च्यूनर कार बांगरमऊ क्षेत्र में हवाई पट्टी पर रखे बोल्डर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चला रहे युवक समेत चार की मौत हो गई। कोहरे के बीच कार चालक को झपकी लगने की आशंका है। सात मिनट बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बस्ती: बस-ट्रक की टक्कर में चार की गई जान
संतकबीरनगर से तीर्थनगरी अजमेर जा रही एक निजी यात्री बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कोतवाली बस्ती के बडेवन फोरलेन के पास सोमवार की आधी रात को हुआ।
बागपत: हिंडन नदी में गिरी कार, दो की मौत
मेरठ में दबिश देकर लौटते समय सोमवार देर रात कार बालैनी पुल से हिंडन नदी में गिर गई। उसमें सवार हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक कांस्टेबल समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। बालैनी व सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो कार हिंडन नदी में एक छोर पर क्षतिग्रस्त मिली। कार से पुलिसकर्मी व अन्य लोगों को निकालकर नर्सिंग होम लेकर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल व अजरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन किमी लंबा जाम

इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद आगरा में खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लग गई। दुर्घटना के बाद आगरा-नोएडा जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में हजारों वाहन फंस गए और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एहतियातन टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 इथेनॉल कार्यक्रम से परिवार को मुनाफा मिलने के झूठे दावों और डीपफेक सामग्री के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। जानिए इस पूरे मामले की पूरी और विस्तृत जानकारी।
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। कार्गो में धुआं दिखने के बाद उतरा विमान, सभी 194 यात्री सुरक्षित। जानिए पूरी खबर।
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को गतिरोध जारी रहा। मंगलवार दोपहर 12 बजे से छह घंटे से अधिक चर्चा होने की संभावना है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नई एसआईटी जांच पर संतोष जताते हुए टीम में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज यानी सोमवार को छुट्टी मिल गई। दोपहर पौने दो बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो राजघाट के लिए गांधी जी को श्रद्धांजलि देने निकले। उन्होंने कार से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती के केस में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।