भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार को उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दो घंटे नंदी हाल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे धोती कुर्ते में नजर आए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार को उज्जैन पहुंचे।
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार को उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दो घंटे नंदी हाल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे धोती कुर्ते में नजर आए। श्रीकांत अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दरअसल, श्रीकांत ने प्रात:काल भस्म आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन लाभ लिया। भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन पुजारी आकाश गुरु द्वारा विधि-विधान से कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे ने उनका सम्मान किया। श्रीकांत ने मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भगवान महाकाल से देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब इंदौर में वर्ल्ड कप मैच खेलने पहुंची थी तो उन्होंने ने भी भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए थे। सभी ने देश की तरक्की और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना भी की थी। महाकाल महालोक बनने के बाद से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।
सतना में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने 26 स्कूल बसों की जांच की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आठ चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना और एक बस की फिटनेस निरस्त की गई।
भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।
भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी कोड की मांग उठाते हुए सरकार को घेरा।
मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार! सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना और रीवा-कोलकाता नई उड़ानों का किया शुभारंभ। जानिए किराए, नए एयरपोर्ट और एयर एंबुलेंस से जुड़ी पूरी जानकारी।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाइयों विपिन और सचिन रघुवंशी को अवैध शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में सर्जरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नए जिलाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए, इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। इस रेस में आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।