भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

हाई जंप में ‘चांदी’ जीतने वाले सर्वेश कुशारे बने पहले भारतीय
भारत के मेडल टैली में 10 मेडल हो गए और टीम 8वें नंबर पर
आॅस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित 59 मेडल के साथ पहले स्थान पर
ग्लासगो। स्टार समाचार वेब
ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में बीती देर रात भारतीय एथलीटों के नाम रही। महिलाओं की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में भारत की स्टार पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दूसरी ओर, पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में भारत के सर्वेश कुशारे ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की। दरअसल, भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। एफ-57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है। भारत के मेडल टैली में कुल 10 मेडल हो गए हैं और टीम आठवें स्थान पर है। आस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित 59 मेडल के साथ पहले स्थान पर है। वहीं अन्य इवेंट्स में हाई जंप में सर्वेश कुशारे और वेटलिफ्टिंग के 79 किलोग्राम वर्ग में अजय बाबू ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
शिल्पा शायला को मिला ब्रॉन्ज
शिल्पा शायला ने महिलाओं के शॉट पुट एफ-57 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हालांकि, उनका पदक नाटकीय घटनाक्रम के बाद पक्का हुआ। शिल्पा ने 7.26 मीटर का थ्रो कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन शुरुआती नतीजों में वह चौथे स्थान पर थीं। नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया था। भारत की आपत्ति के बाद अधिकारियों ने नाइजीरियाई खिलाड़ी के थ्रो की समीक्षा की। जांच में उनके एकमात्र वैध थ्रो को फाउल करार दिया गया।
सर्वेश ने जीता सिल्वर: 2.25 मीटर की जंप लगाई
भारत के सर्वेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष हाई जंप फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 2.25 मीटर की जंप लगाई, लेकिन 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने की तीनों कोशिशें नाकाम रहीं। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने काउंटबैक के आधार पर गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के किमानी जैक ने 2.20 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
अजय सिर्फ 1 किलो से चूके गोल्डन चांस
अजय बाबू वल्लुरी ने पुरुष 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। आंध्र प्रदेश के इस युवा वेटलिफ्टर ने कुल 330 किलोग्राम (149+181) वजन उठाया और गोल्ड से महज 1 किलोग्राम पीछे रह गए। मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने 331 किलोग्राम के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता, जबकि इंग्लैंड के क्रिस मरे 325 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।