इसरो और नासा के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में गए शुभांशु शुक्ला अपने सभी साथियों के साथ आज रवाना होंगे। शुभांशु का स्पेसक्राफ्ट धरती के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, अंतरिक्ष को अलविदा कहने से पहले शुभांशु ने सभी क्रू मेंबरों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया है।

इसरो और नासा के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में गए शुभांशु शुक्ला अपने सभी साथियों के साथ आज रवाना होंगे। शुभांशु का स्पेसक्राफ्ट धरती के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, अंतरिक्ष को अलविदा कहने से पहले शुभांशु ने सभी क्रू मेंबरों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया है। आईएसएस से सामने आई इन तस्वीरों में एक्सिओम-4 मिशन और एक्सपीडीशन 73 के क्रू मेंबर्स को एक-साथ मुसकुरा कर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में कुल 8 अंतरिक्ष यात्री नजर आ रहे हैं। यह सभी लोग अमेरिका, भारत, जापान, हंगरी और पोलैंड से ताल्लुक रखते हैं। सभी अंतरिक्ष यात्री कंधे से कंधा मिलाकर कैमरे के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। दरअसल, अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित फेयरवेल का आयोजन किया गया, जहां शुभांशु शुक्ला ने कहा कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है। यह एक अद्भुत यात्रा रही। उन्होंने इस यात्रा के लिए अपने साथियों के साथ-साथ नासा, एक्सिओम मिशन के साथ-साथ भारत सरकार और देशवासियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा से मुझे बहुत कुछ अनुभव मिला। मैं यहां से बहुत कुछ लेकर जा रहा है।
शुभांशु ने अपने फेयरवेल में हिंदी में दिए संदेश में कहा-कमाल की यात्रा रही है यह मेरी। अब मेरी यह यात्रा खत्म होने वाली है, लेकिन आपकी और मेरी यात्रा बहुत लंबी है। हमारी स्पेस मिशन की जो यात्रा है वो बहुत लंबी है और बहुत कठिन भी है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम निश्चय कर ले यह संभव है।
शुभांशु ने कहा कि 41 साल पहले कोई भारतीय अतंरिक्ष में गए थे और उन्होंने हमें बताया था ऊपर से भारत कैसा लगता है। कहीं न कहीं हम सभी यह जानना चाहते हैं कि स्पेस से आज भारत कैसा दिखता है। मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांक्षी दिखता है, आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है। और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आपसे कहता हूं कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है। जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।