भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपए की गिरावट के बीच 9वें दिन भी हालत नहीं सुधरे। दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री फंसे नजर आए।

मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपए की गिरावट के बीच 9वें दिन भी हालत नहीं सुधरे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपए की गिरावट के बीच 9वें दिन भी हालत नहीं सुधरे। दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री फंसे नजर आए। कई उड़ानों के अचानक रद्द होने और जानकारी न मिलने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि संसद के भीतर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ कहा था- हालत सुधर रहे हैं, जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और संकट से प्रभावित लोगों को रिफंड दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के इस दावे के बावजूद लग रहा है कि हालत अभी सुधरे नहीं हैं। बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानों को कैंसिल किया गया है। मंगलवार को भी 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई थीं।
10 फीसदी उड़ानों में कटौती
डीजीसीए और एविएशन मंत्रालय की कड़ी निगरानी के बीच एयरलाइन अभी भी आपरेशंस को स्थिर करने की कोशिश में है, लेकिन सरकार ने स्थिति सामान्य होने तक एयरलाइन को 10 फीसदी तक फ्लाइट कटौती करने का आदेश पहले ही दे दिया है। ऐसे में जिन विमानों में यात्रियों ने पहले बुकिंग कर रखी है, अगले कुछ महीनों तक यानी हर रोज कई सौ उड़ानें प्रभावित नजर आएंगी।
सलाह- घर से निकलने से पहले चेक कर लें स्टेटस
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान का स्टेटस हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले ही जांच लें, क्योंकि शेड्यूल में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है। नये उड़ान सेवा नियमों के दूसरे चरण लागू होने के बाद इंडिगो के परिचालन में भारी अव्यवस्था हुई है। इस दौरान 4,000 से अधिक उड़ानें निरस्त की गईं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देर से संचालित हुईं।
अहमदाबाद का हाल बेहाल
दिल्ली के बाद बात अगर अहमदाबाद की करें तो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हालात लगभग वही हैं। इंडिगो की कई उड़ानें बाधित होने के चलते यात्रियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। लोग एयरलाइन से लगातार अपडेट मांग रहे हैं, लेकिन स्पष्ट जानकारी न मिलने से असंतोष बढ़ रहा है।
घंटों इंतजार और कतार
वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी यात्री फ्लाइट डिसरप्शन से परेशान हैं। कई परिवार और आॅफिस यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों का कहना है कि टिकट बदलने और रिफंड में भी दिक्कतें आ रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।