8
देशभर में बाढ़-बारिश का कहर जारी है। पानी से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोग घर छोड़कर पलायन शुरू कर दिए हैं। बारिश से सबसे ज्यादा पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में हालात बिगड़ गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 04, 202511:10 AM
11
जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका, जिससे जम्मू जिले के अखनूर स्थित गरखल इलाके के एक गांव में लोग फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक लोग बढ़ते जलस्तर के कारण फंसे हुए हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 03, 20252:51 PM
10
देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव के लिए सेना के साथ अन्य टीमें मोर्चे पर डटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
By: Arvind Mishra
Sep 03, 202511:06 AM
7
प्रकृति का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चारों तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। बाढ़ बारिश से देश के हर कोने में तबाही का मंजर है। उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र... हर तरफ सैलाब है। बादल फटने, भूस्खलन और नदियों में उफान के कारण आई आपदा से कई लोगों की मौत हो गई है।
By: Arvind Mishra
Aug 31, 202512:35 PM
1
उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है।
By: Arvind Mishra
Aug 29, 20259:42 AM
मध्यप्रदेश में गुरुवार से एक फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और पूरे शहर में अचानक अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर में हालात यह हो गए थे कि वाहन चालकों का लाइट जलानी पड़ी।
By: Arvind Mishra
Aug 28, 20253:06 PM
1
देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। कई राज्यों में गांव के गांव डूब गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। सब छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना शुरू कर दिया है। वहीं सेना और राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्य में दिन रात जुटी हैं।
By: Arvind Mishra
Aug 27, 20251:07 PM
2
राजस्थान में बीते तीन तीन से तेज बारिश हो रही है। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। चूरू, नागौर और जालोर की कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकानें डूब गई हैं।
By: Arvind Mishra
Aug 26, 202510:52 AM
4
देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। कुछ राज्यों के जिलों में पलायन के हालात निर्मित हो गए हैं। इधर, राजस्थान के कई जिलों में इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है।
By: Arvind Mishra
Aug 25, 202512:27 PM
2
देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचाई है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में देशभर में 11 लोगों की मौत हुई है।
By: Arvind Mishra
Aug 24, 202510:19 AM