देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बीती देर रात सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 सीएमपी, जिंदा कारतूस और चाकू, अवैध शराब, गांजा और 2,30,990 नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बीती देर रात सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 सीएमपी, जिंदा कारतूस और चाकू, अवैध शराब, गांजा और 2,30,990 नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाए गए ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

504 संदिग्धों को भी उठाया
अभियान के दौरान 504 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और 5 आटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई।
अवैध सामग्री बरामद
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इसमें 21 कंट्री मेड पिस्टल 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलो गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2,30,990 रुपए नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।
एक नजर ऑपरेशन आघात पर
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात एक विशेष अभियान है, जिसे दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ, हथियारों के साथ अपराधियों और आदतन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया है। यह ऑपरेशन मुख्य रूप से नए साल से पहले और त्योहारों के दौरान अपराधों को रोकने के लिए चलाया जाता है, जिसमें रातभर छापेमारी, संदिग्धों की पूछताछ और गिरफ्तारियां शामिल होती हैं।
इनका कहना है
ऑपरेशन आघात 3.0 का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभियान के दौरान कुल 1,306 लोगों को रोककर पूछताछ की गई। 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हेमंत तिवारी, डीसीपी साउथ-ईस्ट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।