श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अलर्ट जारी कर दिया है।

भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अलर्ट जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु में रेड और आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तटीय हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे पहले दितवाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
तट के बेहद करीब से गुजरेगा
फिलहाल, तूफान की तीव्रता एक साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं। तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। आज दितवाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा।
तमिलनाडु में बारिश का कहर
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और नजदीक आ रहे चक्रवाती तूफान दित्वाह के असर से तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में हालात बिगड़ गए हैं। यहां अरुलमिगु वेदारण्येश्वर स्वामी मंदिर के गर्भगृह के बाहर तक बारिश का पानी भर गया है। पानी जमा होने से मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 उड़ानें कैंसिल
चक्रवात के खतरे को देखते हुए चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 54 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। वहीं, तमिलनाडु में रेल संचालन भी प्रभावित हुआ है। सदर्न रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किए हैं और आपात स्थिति से निपटने के लिए वॉर रूम सक्रिय कर दिया है।
समुद्र किनारे जाने पर रोक
पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में दितवाह का प्रभाव दिखने लगा है। तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से समुद्र किनारे न जाने की अपील की है।
28 टीमें तैनात
सख्त सुरक्षा तैयारियों के तहत तमिलनाडु में डीआरएफ और एसडीआरएफ की 28 टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ की 5 टीमें, जो एफडब्ल्यूआर से लैस हैं, चेन्नई में ड्यूटी पर हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।