चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।

प्रदेश में हवा की रफ्तार 120 प्रति घंटा रही
सड़कें डूब गईं और हाईवे पर वाहन फंसे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। तेज हवाओं से हजारों पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए और नावों को नुकसान पहुंचा। जलभराव से सड़कें डूब गईं और हाईवे पर वाहन फंस गए। आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 और चेन्नई से 11 उड़ानें रद्द की गईं। पांच राज्यों में एनडीआरएफ की 37 टीमें तैनात हैं, इनमें 13 आंध्र प्रदेश में हैं। मौसम विभाग ने गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा जताया है। वहीं ओडिशा के पांच जिलों से 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी तूफान का असर पड़ने की आशंका है।
शाह ने सीएम नायडू से की बात
गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान मुरासु के असर को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। अमित शाह ने कहा कि टीमें पहले से ही प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। लोगों की मदद कर रही हैं। केंद्र सरकार पूरी मजबूती से आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल के पास कोथापटनम बीच इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
आंध्र प्रदेश: 90 जवानों की ती टीमें तैनात
चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की चौथी बटालियन की तीन टीमें तमिलनाडु के रणिपेट जिले में अरक्कोनम के पास नागरिककुप्पम से रवाना की गई हैं। इन टीमों में 90 जवान शामिल हैं। इन्हें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम और माकार्पुरम में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में पड़ने की आशंका है।
तमिलनाडु: 24 घंटे में 11 सेमी बारिश
चेन्नई में पिछले 24 घंटे के दौरान माधवरम में सबसे ज्यादा 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। एन्नोर पोर्ट और नुंगमबक्कम में 10-10 सेमी बारिश हुई। शहर के 22 सबवे में से दो में पानी भर गया। चेन्नई नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए पंप और फील्ड टीमों को तैनात किया है। तिरुवल्लूर के पझावेकार्डु में समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं।
ओडिशा: पुरी में बारिश, रायगढ़ा में अलर्ट
इधर, ओडिशा के पुरी जिले में चक्रवात का असर शुरू हो गया है। सुबह से भारी बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। रायगढ़ा जिले में प्रशासन ने सभी 11 फायर स्टेशन की टीमों को अलर्ट पर रखा है। 300 से ज्यादा बचाव दल तैनात किए गए हैं। मौसम विभाग ने गंजाम और गजपति में भारी बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का दावा किया है।

चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। जानें पटाखा जलाने की समय-सीमा, नो-क्रैकर जोन की लिस्ट और पटाखों के धुएं का सेहत पर पड़ने वाला गंभीर असर।
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।
रामपुर जेल से रिहा होते ही ED द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता आज़म ख़ान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। CJI सूर्यकांत की पीठ इसी सप्ताह मामले की सुनवाई के लिए सहमत हुई है। जानिए पूरा घटनाक्रम।
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोड़ामाजरा दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'मुरासु' गंभीर रूप ले चुका है। यह 110 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। जानिए देश के 9 राज्यों में मौसम का हाल और अलर्ट।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मैदान में 40% जगह खाली थी और इसे विपक्ष का फ्लॉप शो बताया।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह