वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव ताबड़तोड़ बैटिंग कर अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं। वैभव की तूफानी बैटिंग का ही नतीजा है कि राजस्थान रॉयल्स प्लेआफ की रेस में मजबूती से बरकरार है।

वैभव सूर्यवंशी फिर घर ले जाएंगे चमचमाती हुई कार
सुपर स्ट्राइकर आफ द सीजन अवॉर्ड की रेस में आगे
वैभव ने सीजन में तीन अर्धशतक व एक शतक जड़े
वैभव के बल्ले से 53 छक्के और 50 चौके निकले
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव ताबड़तोड़ बैटिंग कर अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं। वैभव की तूफानी बैटिंग का ही नतीजा है कि राजस्थान रॉयल्स प्लेआफ की रेस में मजबूती से बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स यदि 24 मई (रविवार) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है, तो वो प्लेआफ में पहुंच जाएगी। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 13 मैचों में 44.53 की औसत से 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.32 रहा है और उन्होंने 245 गेंदों का सामना किया है। वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन में तीन अर्धशतक और एक शतक जड़े हैं। वैभव के बल्ले से 53 छक्के और 50 चौके भी निकले हैं।
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के विजेता
2018- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), 189.89
2019- आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), 204.81
2020- कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस), 191.42
2021- शिमरॉन हेटमायर (दिल्ली कैपिटल्स), 168.05
2022- दिनेश कार्तिक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.33
2023- ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.48
2024- जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स), 234.04
2025- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 206.55
स्ट्राइक बेस्ट होने पर मिलेगा अवॉर्ड
देखा जाए तो वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तूफानी बैटिंग के चलते सुपर स्ट्राइकर आफ द सीजन अवॉर्ड जीत सकते हैं। इस अवॉर्ड के लिए वही खिलाड़ी रेस में हैं, जिन्होंने कम से 7 मैच खेले और मिनिमम 100 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान जिस खिलाड़ी का स्ट्राइक बेस्ट रहेगा उसे ये अवॉर्ड मिलेगा।
वैभव को मिल सकती है ये कार
सूर्यवंशी स्ट्राइक रेट के मामले में फिन एलन (219.33), प्रियांश आर्य (212.86), अभिषेक शर्मा (206.22) और उर्विल पटेल (201.56) जैसे धुरंधरों से आगे हैं। वैभव यदि सीजन के अंत तक भी इस मामले में सबसे आगे रहते हैं, तो उन्हें इनाम के तौर पर टाटा कर्व कार प्रदान की जाएगी। साथ ही प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपए मिलेंगे।
पिछले सीजन भी ये अवॉर्ड जीता था
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन भी ये अवॉर्ड जीता था। तब उन्हें इनाम के तौर पर भी कार मिली थी। वैभव ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में 7 मैच खेलकर 36 की औसत से 252 रन बनाए थे। तब वैभव का स्ट्राइक रेट 206.55 रहा, जो उन खिलाड़ियों में सर्वाधिक था, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले और 100 गेंदों का सामना किया।
यह भी पढ़िए...
इंडिया 'ए' टीम का श्रीलंका वनडे ट्राई-सीरीज के लिए ऐलान; तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका
आईपीएल-2026: सूर्यवंशी के वैभव का दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज इयान बिशॉप भी हो गए फैन
वैभव सूर्यवंशी बनेंगे क्रिकेट के अगले भगवान? पूर्व कप्तान ने अजीत अगरकर को लगाई लताड़


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।