अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया।

ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था
समर्थन में 204 और विरोध में 211 वोट पड़े
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया, जिससे इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राहत की सांस लेते हुए खुशी जताई और हेगसेथ को एक सच्चा देशभक्त नेता बताया। यह हैरान करने वाली बात थी कि यह महाभियोग प्रस्ताव खुद ट्रम्प की पार्टी के ही एक सांसद द्वारा लाया गया था। केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ आठ गंभीर आरोपों वाला प्रस्ताव पेश किया था। इसमें मुख्य आरोप था कि हेगसेथ ने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ 90 दिनों से अधिक समय तक सैन्य कार्रवाई और युद्ध चलाया।
रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को कहा- बकवास
उन पर ड्रग्स तस्करी के शक में नावों पर अमेरिकी हमलों के दौरान बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के लोगों की हत्या कराने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था। संसद में हुए इस महत्वपूर्ण मतदान में प्रस्ताव के समर्थन में 204 और विरोध में 211 वोट पड़े, जबकि 11 डेमोक्रेट्स समेत कई अन्य सांसद मतदान से दूर रहे। प्रस्ताव खारिज होने के बाद पेंटागन में छह महीने के अंतराल पर पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस महाभियोग की पूरी कोशिश को पूरी तरह बकवास और एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने इसे सांसद थॉमस मैसी की एक राजनीतिक चाल बताते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सीधे तौर पर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।
दुश्मनों को गलत संदेश जाएगा
Ñहेगसेथ के अनुसार, इससे अमेरिका के दुश्मनों को यह गलत संदेश जाएगा कि उनका देश अपने ही सैनिकों और अधिकारियों को कानूनी सैन्य कार्रवाई के लिए सजा देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैसी के साथ उनके कुछ नीतिगत मतभेद जरूर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने न तो कोई गंभीर अपराध किया है और न ही संविधान के दायरे से बाहर कोई काम किया है।
प्रस्ताव का तुरंत पास होना मुश्किल
दूसरी ओर, सांसद थॉमस मैसी ने पहले ही स्वीकार किया था कि उनके इस प्रस्ताव का तुरंत पास होना काफी मुश्किल है, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प पर हेगसेथ को हटाने का दबाव बनाना था। मैसी का मानना था कि डेमोक्रेट्स के दोनों सदनों का नियंत्रण संभालने से पहले नया रक्षा मंत्री चुन लिया जाना चाहिए ताकि रिपब्लिकन सरकार के कार्यकाल में ही सीनेट नए मंत्री की नियुक्ति को आसानी से मंजूरी दे सके।

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया।
बांग्लादेश के नारायणगंज स्थित एक मदरसे में देर रात अचानक आग लगने से 63 छात्र धुएं की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 4 छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की संभावना के बीच राजनीतिक तनाव गहरा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान में अमेरिका स्थिति को बनाए रखेगा। हालांकि, किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है।
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग ने पत्नी के साथ बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। यह विवाद चीनी जासूस से उनके संबंधों के आरोपों और कंपनी की स्वतंत्र जांच के बीच सामने आया है। पढ़ें पूरी और विस्तार से खबर।
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह