पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

52वीं प्रगति मीटिंग में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के दिए निर्देश
हर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले पर की जाए चर्चा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य फोकस डिजिटल सिक्योरिटी को सख्त बनाना था। पीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले पर चर्चा करें ताकि ई-जीरो एफआईआर को देश भर में तेजी से लागू किया जा सके।
ई-जीरो एफआईआर की प्रगति की समीक्षा
सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की उपस्थिति में हुई प्रगति की मीटिंग में साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए मोदी ने कहा- मैं ई-जीरो एफआईआर की प्रगति की समीक्षा करूंगा। इन एफआईआर से जांचकर्ताओं को उन अपराधियों के खिलाफ तुरंत जांच शुरू करने में मदद मिलती है, जिनका सुराग जल्द ही गायब हो सकता है।
बाधाओं से बच जाता है पीड़ित
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नई जीरो ई-एफआईआर पहल की शुरुआत की गई है। यह भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की एक पहल है, जो सत्यापित, उच्च मूल्य वाले साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को स्वत: जीरो-एफआईआर में बदल देती है। इससे पीड़ितों को न्यायिक बाधाओं से बचने और धोखाधड़ी वाले लेनदेन की जांच और अवरोधन में तेजी लाने में मदद मिलती है।
बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश
पीएमओ से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने नागरिकों को धोखा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्मों के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि ऐसे मामलों में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा समन्वित, संवेदनशील और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जरूरत है। मोदी ने अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी लेने, त्वरित कार्रवाई करने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों, बैंकों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

उत्तरप्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। दरअसल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने अपने आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। रिपोर्ट पीएमओ भेजी गई। जानिए क्या है पूरा मामला और आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई। जानिए क्या हुआ जब विमान वापस अमृतसर लौटा और उसे क्यों दिल्ली डायवर्ट किया गया।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 का मसौदा जारी किया है। अब अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन का वितरण परिवार के बजाय प्रति व्यक्ति के आधार पर होगा। 13 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित।
कोलकाता के तारातला में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम गिरने से बड़ा हादसा। 9 लोग अस्पताल में भर्ती, कई के दबे होने की आशंका। सेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी।
सीजेआई ने कहा- भारत में अदालतों को आम लोगों के लिए आसान, पारदर्शी और असरदार बनाने के लिए तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। भारत में अब सुविधाएं डिजिटल हो चुकी हैं। जैसे कि मामलों की आनलाइन फाइलिंग और डिजिटल केस मैनेजमेंट।
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपए (यानि 10.7 मिलियन डॉलर) चुकाने का आदेश दिया है। बैंक आफ इंडिया के लिहाज से इसे बड़ी जीत माना जा रहा है।
पुणे के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या। मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर दिया वारदात को अंजाम।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह