×

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बांह पर बनवाई विश्व कप ट्रॉफी की 'टैटू' 

हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी की टैटू के साथ ही अपनी बांह पर '2025' और '52' भी गुदवाया है। दरअसल, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था।

By: Prafull tiwari

Nov 05, 20255:21 PM

view2

view0

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बांह पर बनवाई विश्व कप ट्रॉफी की 'टैटू' 

नई दिल्ली । हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रचते हुए अपना पहला विश्व कप जीता। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए 2 नवंबर का दिन उस सपने को जीना था जिसे वे और देशवासी वर्षों से देख रहे थे। खिलाड़ी अभी भी विश्व कप में मिली जीत के रोमांच से बाहर नहीं आ पाई हैं और पल-पल उसे जी रही हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तो अपनी बांह पर विश्व कप ट्रॉफी की टैटू ही बनवा ली है। 

हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी की टैटू के साथ ही अपनी बांह पर '2025' और '52' भी गुदवाया है। दरअसल, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था। भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर नए टैटू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह ट्रॉफी हमेशा के लिए मेरी त्वचा और दिल में बस गई है। पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी और अब मैं तुम्हें हर सुबह देखूंगी और आभारी रहूंगी।"

विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान ने युवाओं को सपने देखते रहने का मूलमंत्र भी दिया था। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा, "युवाओं को सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आपको नहीं पता आप कब कहां पहुंच जाएंगे। मैंने बचपन में भारतीय जर्सी पहनने और विश्व कप जीतने का सपना देखा था, जो अब सच हो गया है।"

वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम चौथी टीम है। 1973 से लेकर 2022 के बीच हुए 12 वनडे विश्व कप संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड विजेता रही हैं। ऑस्ट्रेलिया 7, इंग्लैंड 4 और न्यूजीलैंड 1 बार विजेता रही है। इस लिस्ट में अब भारतीय टीम का नाम भी शामिल हो गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और स्टीव वॉ समेत 14 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता। पाक सरकार से बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग।

Loading...

Feb 17, 20264:42 PM