घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी मंगलवार को कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
सेंसेक्स 0.10 फीसदी फिसला
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 79.48 अंक या 0.10 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,197.67 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50, 44.80 अंक या 0.17 फीसदी टूटकर 25,637.95 के लेवल पर ओपन हुआ था।
महिंद्रा और टाटा स्टील टॉप लूजर
सुबह सेंसेक्स 169 अंक की गिरावट के साथ 82,107 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 80 अंक टूट गई थी और 25,601 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। वहीं कारोबारी दिन के दौरान एशियन पेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे। वहीं एटरनल, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील टॉप लूजर थे।
कोचीन शिपयार्ड के शेयर में तेजी
इधर, शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस पीएसयू स्टॉक ने बीएसई पर 7.27 फीसदी की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया।
जापान के निक्केई में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 0.80 प्रतिशत गिरकर 56,354 पर कारोबार कर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है। ATF की कीमतें दोगुनी होने के बाद इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने किराए में ₹10,000 तक की वृद्धि की है। जानें सरकार का अगला कदम।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।