इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई।

सोमवार तड़के इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक पैसेंजर बस हादसे का शिकार हो गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी, तभी यह पलट गई। दरअसल, सोमवार तड़के इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक पैसेंजर बस हादसे का शिकार हो गई। सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर कंट्रोल खो बैठी और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के पुराने शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी। सेंट्रल जावा के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे पर एक घुमावदार एग्जिट रैंप में घुसते वक्त बस पलट गई।
दस ने अस्पताल में तोड़ा दम
तेज टक्कर से कई यात्री बाहर गिर गए और बस की बॉडी में फंस गए। पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। मौके पर ही छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दस और लोगों की मौत हो गई। दो निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती 18 घायलों में पांच की हालत गंभीर है जबकि 13 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।