पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है। गुरुवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।

सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं।
पटना। स्टार समाचार वेब
पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है। गुरुवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों पर पड़ने वाला है। नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इससे इसकी कीमत 105.35 रुपए से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। डीजल की नई कीमत 91.58 रुपए से बढ़कर 94.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल महंगा होने से माल ढुलाई और परिवहन लागत में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है।
वस्तुएं हो सकती हैं महंगी
ईंधन के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन महंगा होने से फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
आम उपभोक्ताओं पर असर
इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ेगा। निजी वाहन चालकों के साथ-साथ आॅटो, बस और ट्रक चालकों की लागत भी बढ़ेगी, जिसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव के चलते ईंधन दरों में वृद्धि हुई है। आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।