मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरान के एक नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरान के एक नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह बातचीत में बीच का सही पक्ष (मध्यस्थ) नहीं बन सकता। रेजई ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता। इसलिए वह निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि एक सही मध्यस्थ वही होता है, जो दोनों पक्षों के बीच निष्पक्ष रहे, न कि हमेशा एक ही पक्ष की तरफ झुका रहे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 24 घंटे में 2 बार पाकिस्तान का दौरा किया।
ट्रम्प बोले- ईरान के पास बहुत कम वक्त बचा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता, तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है और उस पर नाकेबंदी लगी हुई है।
अमेरिका की ज्यादा मांगों से शांति वार्ता फेल
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका की ज्यादा मांगों की वजह से पाकिस्तान में शांति वार्ता सफल नहीं हो पाई। उन्होंने यह बात रूस पहुंचने के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में कही। अराघची मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर रूसी सहयोगियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में हुई बातचीत में यह तय करने की कोशिश की गई थी कि किन शर्तों पर आगे बातचीत जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अभी होर्मुज को बंद कर रखा है।
तेहरान में टैंकों के नष्ट, 8 करोड़ लीटर ईंधन बर्बाद
ईरान की राजधानी तेहरान में इस साल की शुरुआत में फ्यूल स्टोरेज टैंक नष्ट हो गए थे, जिससे करीब 8 करोड़ लीटर ईंधन बर्बाद हो गया। यह जानकारी तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामेदियन ने दी। उन्होंने लोगों से कहा कि पानी, बिजली, गैस और ईंधन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और जितना हो सके बचत करें। गवर्नर ने बताया कि इन हालात के बीच ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत की कमी आई है। इसका कारण यह है कि सड़कों पर ट्रैफिक कम हुआ है और लोग ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति के बावजूद किसी भी पेट्रोल पंप को बंद नहीं करना पड़ा है।
पुतिन से मिलने रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गए हैं। यहां वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। अराघची ने कहा कि मौजूदा युद्ध और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा का यह अहम अवसर होगा। रूस पहुंचने से पहले अराघची पाकिस्तान गए थे। उनके मुताबिक, पाकिस्तान के अधिकारियों से चर्चा हुई कि किन परिस्थितियों में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ सकती है। पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान पहुंचे। वहां दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, समुद्री मार्ग और साझा हितों पर चर्चा हुई। इसके बाद वे फिर से पाकिस्तान गए थे और पीएम शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले।
यह भी पढ़िए...
सहमति के आसार...अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में आज होगी दूसरे राउंड की शांति-वार्ता
ईरान-अमेरिका विवाद 2026: सीजफायर से ईरान का इनकार और ट्रम्प की शांति वार्ता की कोशिशें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ओमान के सुल्तान से मुलाकात कर होर्मुज संकट पर चर्चा की। जानें ईरान के नए शांति प्रस्ताव और पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे विवाद की पूरी जानकारी।
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरान के एक नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित मशहूर हिल्टन होटल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं।
मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच, आज यानी शनिवार को ईरान और अमेरिका, पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दूसरे दौर की वार्ता के लिए अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेज रहे हैं।
ईरान के स्पीकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ युद्धविराम को ठुकराया। जानें क्यों रद्द हुई 20 हजार उड़ानें और होर्मुज में जहाजों की जब्ती से उपजे संकट की पूरी कहानी।
वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास की प्रदर्शनी में 2025 के पहलगाम हमले और मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया गया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश जैसे आतंकी समूहों पर कार्रवाई की मांग की।
ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त किया। ट्रंप के सीजफायर के बावजूद नाकेबंदी से नाराज ईरान ने शांति वार्ता से इनकार किया है। जानें वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर।
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने वित्तीय निवेशों पर उठे विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया। पीएम बालेन शाह की सरकार में सुशासन और पारदर्शिता को लेकर उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की। ट्रंप के संघर्षविराम विस्तार के बावजूद समुद्री घेराबंदी को लेकर तनाव बरकरार, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा
ऐसा नहीं है कि यह नियम कोई नया है। सामानों पर कस्टम ड्यूटी चुकाने का नियम नेपाल में काफी पुराना है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि बालेन शाह के सरकार में आने से बाद से इसे काफी सख्ती से लागू किया जा रहा है।