राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। मौजमाबाद इलाके के सावरदा पुलिया के पास गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में टक्कर के बाद भीषण धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया।

जयपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। मौजमाबाद इलाके के सावरदा पुलिया के पास गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में टक्कर के बाद भीषण धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एक खौफनाक हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। देखते ही देखत ट्रक आग का गोला बन गया। आग सिलेंडरों तक पहुंची तो एक के बाद एक करीब 200 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों तक जा गिरे। घटना रात की है। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
जिंदा जल गया चालक
टैंकर चालक ने आरटीओ वाहन को देखकर अचानक ढाबे की ओर मोड़ काटी और सामने खड़े गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में टैंकर का चालक जिंदा जल गया। वहीं, आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में कुल 330 सिलेंडर लदे हुए थे, जिनमें से दो तिहाई से ज्यादा सिलेंडर फट गए। हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोकना पड़ा, जिसे बुधवार सुबह 4:30 बजे दोबारा खोला गया।
ढाबे में घुसा वाहन, भीषण टक्कर
ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया कि घटना के समय टैंकर जयपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आरटीओ की गाड़ी आती दिखी। आरटीओ वाहन को देखकर टैंकर चालक घबरा गया और खुद को बचाने की कोशिश में उसने टैंकर को सड़क किनारे एक ढाबे में घुसा दिया। इस दौरान टैंकर की सीधी टक्कर वहां खड़े गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से हो गई।
दो घंटे तक नहीं पहुंची दमकल
टक्कर के तुरंत बाद स्पार्किंग हुई और आग फैल गई। केमिकल टैंकर के ड्राइवर ने जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से घेर लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो घंटे तक मौके पर न तो कोई दमकल वाहन पहुंचा, न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बड़ी टूट। 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। जानिए क्या है फर्जी साइन विवाद और क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपनी पार्टी?
पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पोस्टर विवाद से शुरू हुई इस हिंसा की पूरी कहानी।
दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। नियमों की अनदेखी और बिना फायर NOC के चल रहे इस होटल में सुबह 8.50 बजे आग भड़की। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।
DGCA ने भारत के सभी एयरपोर्ट्स के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना, फोन जब्ती और नो-फ्लाई लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय रक्षा कंपनी Hoverit ने जोधपुर में स्वदेशी टैक्टिकल लोइटरिंग म्यूनिशन 'दिव्यास्त्र Mk-1' UAV का सफल परीक्षण किया। जानिए इसकी रेंज, फीचर्स और सेना के लिए इसके फायदे।
भारत मातृत्व मृत्यु दर के लक्ष्य को पाने के बहुत करीब है, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण परिणाम में बहुत अंतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, पिछले दो दशकों में एमएमआर में भारी गिरावट आई है। ताजा आंकड़ा दर्शाता है कि जो प्रगति पहले बहुत तेजी से हो रही थी, वह अब लगभग थम सी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।