राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कड़े सुरक्षा पहरे में हो रही अतिक्रमण पर कार्रवाई
नूरानी मस्जिद को सील कर हटाने की कार्रवाई शुरू

जयपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर आम लोगों के साथ-साथ मीडिया की एंट्री भी प्रतिबंधित कर दी गई है। दरअसल, जयपुर विकास प्राधिकरण ने शहर के नंदपुरी इलाके में विकास कार्यों के आड़े आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने नूरानी मस्जिद को सील कर तोड़ने की कार्रवाई का काम चालू कर दिया है।
सड़क का होगा चौड़ीकरण
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट काफी समय से चल रहा है। योजना के तहत नंदपुरी अंडरपास के पास रेलवे लाइन के साथ वाली सड़क की चौड़ाई मौजूदा 25-30 फीट से बढ़ाकर 80 फीट की जानी है। सड़क की इस निर्धारित सीमा के भीतर पांच धार्मिक स्थल आ रहे थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक मजार और एक सत्संग भवन शामिल हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और इंटरनेट बंदी
अतिक्रमण हटाओ अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरे इलाके को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर जिले के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं।
ड्रोन के जरिए भी रखी जा रही नजर
शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। कानून और शांति व्यवस्था की पल-पल की निगरानी के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी और जेडीए के उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ड्रोन के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने हालात को लेकर स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। भड़काऊ सामग्री, तथ्यहीन मैसेज या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचा जाना चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।