×

जया बच्चन की याचिका... मेरे व्यक्तिगत अधिकारों की हो सुरक्षा 

देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीकें जैसे-जैसे विकसित हो रही हैं, वैसे-वैसे फिल्मी सितारे अपने व्यक्तित्व अधिकारों के लिए कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। इसी बीच अपने सख्त तेवर और बेबाक बातों के लिए सुर्खियां बटोरनी वाली सपा की राज्यसभा सांसद एवं अभिनेत्री जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

By: Arvind Mishra

Nov 10, 202511:46 AM

view2

view0

जया बच्चन की याचिका... मेरे व्यक्तिगत अधिकारों की हो सुरक्षा 

जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

  • छवि के अनधिकृत उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग

  • कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों पर हो रहा नाम का इस्तेमाल

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीकें जैसे-जैसे विकसित हो रही हैं, वैसे-वैसे फिल्मी सितारे अपने व्यक्तित्व अधिकारों के लिए कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। इसी बीच अपने सख्त तेवर और बेबाक बातों के लिए सुर्खियां बटोरनी वाली सपा की राज्यसभा सांसद एवं अभिनेत्री जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जया ने अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाली सामग्री सहित अवैध रूप से सामान न बेचने का निर्देश देने की भी मांग की है। अभिनेत्री जया बच्चन ने दायर अपनी याचिका में कहा- मेरी छवि, नाम और आवाज का अनधिकृत रूप किए जा रहे उपयोग पर रोक लगाई जाए। गौरतलब है कि इससे पहले उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी ऐसी याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए उनके नाम, छवि व आवाज के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगा दी थी।

अमिताभ को भी मिली थी राहत

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 2023 में अपने नाम, इमेज और खास आवाज के गैरकानूनी इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी और उनके व्यक्तित्व के दुरुपयोग को रोकते हुए उनके अधिकारों के उल्लंघन पर रोक लगाई थी। अब उनकी पत्नी ने भी दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: सैलरी, गैस और EMI पर पड़ेगा सीधा असर

1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: सैलरी, गैस और EMI पर पड़ेगा सीधा असर

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ 8वें वेतन आयोग, रसोई गैस की कीमतों और बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानें कैसे ये नियम आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।

Loading...

Dec 26, 20254:59 PM

फिर चमकी चांदी... 2.32 लाख पार, एक दिन में 13,117 महंगी

फिर चमकी चांदी... 2.32 लाख पार, एक दिन में 13,117 महंगी

चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से चांदी के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। आज चांदी फिर 13 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। सोने के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने-चांदी के दाम शुक्रवार को लगातार चौथे दिन आलटाइम हाई पर रहे।

Loading...

Dec 26, 20253:14 PM

20 बच्चों को वीर बाल पुरस्कार ... वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने नवाजा

20 बच्चों को वीर बाल पुरस्कार ... वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने नवाजा

भारत के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। 14 साल के वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। वैभव को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

Loading...

Dec 26, 20252:32 PM

नया साल...नया चेहरा... मोदी कैबिनेट से छह मंत्रियों की होगी छुट्टी! 

नया साल...नया चेहरा... मोदी कैबिनेट से छह मंत्रियों की होगी छुट्टी! 

पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है। 2026 चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा। ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा, बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं।

Loading...

Dec 26, 202512:50 PM

 अभिनेत्री जाह्नवी  ने कहा- बांग्लादेश में जो हो रहा, वह बर्बरता ...नरसंहार 

 अभिनेत्री जाह्नवी ने कहा- बांग्लादेश में जो हो रहा, वह बर्बरता ...नरसंहार 

हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिया गया था। इस बर्बरता ने हर किसी को हिला दिया। अब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश लिंचिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बांग्लादेश में हुई दर्दनाक घटनाक पर गुस्सा जाहिर किया है।

Loading...

Dec 26, 202512:01 PM