फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया, जिससे हजारों फैंस नाराज रह गए। दरअसल, लियोनेल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं और कोलकाता से इसकी शुरुआत कर रहे है। रात से ही कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ थी ताकि फैंस अपने स्टार की एक झलक देख सकें। सॉल्ट लेक स्टेडियम में भी मेसी का कार्यक्रम था और यहां भी उनके फैंस की संख्या कम नहीं थी। लेकिन यहां फैंस ने बवाल काट दिया। मेसी के स्टेडियम में जाने के बाद फैंस नाराज हो गए और मैदान के अंदर बोतलें फेंकने लगे। इतना ही नहीं, फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां तक फेंकनी शुरू कर दीं। फैंस का कहना है कि वह अपने स्टार की एक झलक तक नहीं देख पाए जबकि वह 45-45 हजार रुपए का टिकट खरीदकर ये कार्यक्रम देखने आए थे।
एक दम बकवास व्यवस्था
एक गुस्साए लोगों ने कहा- ये इवेंट एकदम बकवास था। एक दम बकवास इवेंट। मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए यहां आया था। सभी नेताओं ने उन्हें घेरे रखा था। हम उनको देख भी नहीं सके। उन्होंने मैदान पर एक किक भी नहीं लगाई और एक पेनाल्टी तक नहीं ली। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान भी आएंगे, लेकिन वह किसी को सामने लेकर नहीं आए। काफी सारा पैसा, भावनाएं बर्बाद हो गईं।

मेसी की ऐसी दीवानगी
नाराज फैंस ने पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए, बोतलें फेंकी और स्टेडियम के अंदर विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तेजी से बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। इसी अफरा-तफरी के बीच मेसी को अन्य वीवीआईपी मेहमानों के साथ कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाल लिया गया।
तोड़फोड़, धक्का-मुक्की
इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा निराशा उन फैंस को हुई, जो घंटों इंतजार के बाद भी अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान की एक झलक पाने से वंचित रह गए। सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें तोड़फोड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था साफ नजर आ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।