इंग्लैंड में एक ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब लंदन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। ट्रेन में हर जगह खून था और डर के मारे कई यात्री वॉशरूम में छिप गए। यह घटना डॉन्कास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

लंदन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंग्लैंड में एक ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब लंदन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। ट्रेन में हर जगह खून था और डर के मारे कई यात्री वॉशरूम में छिप गए। यह घटना डॉन्कास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दस लोग घायल हुए हैं जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। दरअसल, ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने दिखाई सक्रियता
कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी ने कहा है कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रेन में कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है। यह ट्रेन कैम्ब्रिजशायर क्षेत्र से गुजर रही थी और जैसे ही ट्रेन हंटिंगडन के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर घेराबंदी कर दी। हथियारबंद पुलिस अफसरों ने ट्रेन में चढ़कर हालात को कंट्रोल किया और मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने यात्रियों से मांगा वीडियो
कैम्ब्रिजशायर पुलिस और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चाकू से यात्रियों पर हमले के पीछे की मंशा क्या थी। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को देखा है या मोबाइल पर कोई वीडियो/फोटो रिकॉर्ड किया है, तो वह पुलिस की मदद करें। क्षेत्र के लोगों से भी कहा गया है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
हमला बेहद चिंताजनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर लिखा- हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुआ यह हमला बेहद चिंताजनक है। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं। मैं आपातकालीन सेवाओं का धन्यवाद करता हूं। क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
गलत सूचनाओं से बचें
वहीं यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार स्थिति की जानकारी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। दो को तुरंत गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे समय में लोग किसी भी तरह की अटकलों और गलत सूचनाओं से बचें।
घटनास्थल को किया सील
इस हमले के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। अभी तक घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अधिक जानकारी शेयर की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।