देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
सतना नगर निगम में बिना टेंडर दुकानों के आवंटन मामले में सहायक आयुक्त पर एफआईआर की प्रक्रिया सवालों में है। चार दिन में चिट्ठी कोतवाली नहीं पहुंचने से प्रशासनिक गंभीरता पर उठे सवाल।
बिरसिंहपुर पीएचसी में कथित लापरवाही के चलते तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, परिजनों ने एम्बुलेंस में देरी का आरोप लगाया जबकि प्रशासन ने अलग दावा किया, घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
सतना में एलपीजी गैस की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान हैं। दो दिन पुरानी बुकिंग पर ही सिलेंडर मिल रहा है, जिससे घरों, अस्पतालों और दुकानों में चूल्हे जलाने की नौबत आ गई।
क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डीएमएफ से 2 करोड़ की राशि मिलने के बावजूद नई लिफ्ट और केबिल का काम अधूरा है। पीडब्लूडी ईएंडएम की लापरवाही से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
सतना बिजली सर्किल में आरडीएसएस योजना के तहत कार्यों में देरी पर विभाग सख्त हो गया है। एक्सटेंशन मांगने वाली निजी एजेंसियों पर अब पेनाल्टी लगाने की तैयारी है।
सतना क्षेत्र में नई और डबल रेल लाइन परियोजनाओं में देरी के कारण सीआरएस का प्रस्तावित निरीक्षण टल गया है। अब सतना-पन्ना रेल लाइन में पन्ना तक लंबे सेक्शन में ट्रायल की तैयारी की जा रही है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। लोक भवन के सीनियर अफसर ने धमकी की पुष्टि की है। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है, जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों के शव चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।






















