गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है।

मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है। अब दोनों को डिटेन करने के बाद दोनों लोगों को वापस दिल्ली लाया जाएगा। दरअसल, गोवा क्लब अग्निकांड मामले की जांच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया। दरअसल, गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे।
हादसे के दौरान बुक की थी टिकट
जिस समय आग लगी और बचाव कार्य चल रहा था, उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स ने थाइलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट से देश छोड़कर भाग खड़े हुए। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है।
आतिशबाजी के इस्तेमाल पर रोक
गोवा के अरपोरा के नाइट क्लब में हुई आग की घटना के बाद एहतियात के तौर पर देर शाम को एक आदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन ने टूरिस्ट जगहों के अंदर पटाखों, फुलझड़ियों और आतिशबाजी के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार, यह रोक पूरे उत्तर गोवा में सभी नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट, होटल गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक, टेम्पररी स्ट्रक्चर जैसी जगहों पर लागू होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।