स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।
गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है।
महेश भट्ट के भाई और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उन पर बायोपिक बनाने के नाम पर उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया को ठगने का आरोप है।
जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद हुई है, जिसमें दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत हो गई थी।
















