×

सांसद हेमा मालिनी ने लिखा... धरमजी! मेरे लिए बहुत कुछ थे

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें पति, पिता, दोस्त और गाइड बताया है।

By: Arvind Mishra

Nov 27, 20251:09 PM

view5

view0

सांसद हेमा मालिनी ने लिखा...  धरमजी! मेरे लिए बहुत कुछ थे

हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

  • हेमा ने इमोशनल होकर शेयर की ढेरों यादें
  • निधन के बाद पहला रिएक्शन सामने आया
  • मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें पति, पिता, दोस्त और गाइड बताया है। धर्मेंद्र के जाने से उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया है। दरअसल, फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है।  धर्मेंद्र के निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया है। धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया गया है। अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी को उनकी याद बहुत सता रही है।  

वो मेरे फिलॉसफर थे...

हेमा मालिनी ने धरमजी को याद करते हुए लिखा- धरम जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, जरूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले-असल में, वो मेरे लिए सब कुछ थे। हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।

खालीपन जिंदगी भर रहेगा

हेमा मालिनी ने लिखा- एक पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी लेजेंड्स में एक यूनिक आइकॉन बनाया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी हमेशा रहने वाली शोहरत और कामयाबियां हमेशा रहेंगी। मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरी बाकी जिंदगी तक रहेगा। सालों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए बहुत सारी यादें बची हैं।

कुछ खास पल किए शेयर

हेमा मालिनी ने धरमजी के साथ ढेर सारी और भी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- सालों का साथ, हमेशा रहेगा। तस्वीरों में हेमा और धर्मेंद्र के कई कैंडिड मोमेंट्स नजर आते हैं। बेटियों संग भी उनकी तस्वीरें हैं।

धर्मेंद्र संग हिट थी हेमा की जोड़ी

हेमा मालिनी की ये पोस्ट देखकर फैंस भावुक हो गए हैं। दोनों की एडोरेबल जोड़ी फैंस की फेवरेट थी। उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म शोले में उनकी केमिस्ट्री सबसे दमदार लगी। 
  

COMMENTS (0)

RELATED POST

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा। जानें हरदीप पुरी ने इन आरोपों पर क्या सफाई दी और 2009 की मुलाकात का क्या सच बताया।

Loading...

Feb 11, 20267:01 PM

संसद में  राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

संसद में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

लोकसभा में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार को घेरते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी देश को बेच नहीं सकता।

Loading...

Feb 11, 20263:50 PM

उत्तरप्रदेश: योगी ने खोला खजाना... छह करोड़ लोगों के आए अच्छे दिन

उत्तरप्रदेश: योगी ने खोला खजाना... छह करोड़ लोगों के आए अच्छे दिन

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना 10वां बजट पेश किया। बजट में पेश होने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट टैबलेट के साथ पूजा-अर्चना की। फिर वित्त मंत्री ने सरकार की सराहना में शायरी पढ़ी- सितारा बनकर आसमां में वही चमकते हैं... इस पर सदस्यों ने ताली बजातर स्वागत किया।

Loading...

Feb 11, 202612:03 PM

पटना में हड़कंप: सिविल कोर्ट एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी 

पटना में हड़कंप: सिविल कोर्ट एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी 

पटना और दानापुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज यानी बुधवार को सुबह अज्ञात मेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है।

Loading...

Feb 11, 202611:37 AM

राजस्थान: डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार... छह लोगों की मौत

राजस्थान: डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार... छह लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुआ। कार में सवार सभी लोग कालाखो के रहने वाले थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

Loading...

Feb 11, 202610:08 AM