मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की फेसबुक आईडी से स्वतंत्रता दिवस पर 'इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान' हैशटैग वाला एक पोस्ट शेयर किया गया, जिससे प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की 'पाकिस्तान परस्ती' बताते हुए जमकर हमला बोला है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर यूथ कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। दरअसल, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की आधिकारिक फेसबुक आईडी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें कैप्शन में '#इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान' लिखा हुआ था।

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुईं, इसे तुरंत हटा दिया गया। हालाँकि, तब तक बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया था।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस की इस हरकत को उनकी "पाकिस्तान परस्ती" मानसिकता का सबूत बताया। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, और यह मानसिकता अब मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के ट्वीट में भी सामने आ गई है। उन्होंने कांग्रेस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया।
इस पूरे विवाद पर, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया था और उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।