खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महेश्वर में रविवार दोपहर सफाई अभियान में जुटे संस्था के स्वयंसेवकों को नर्मदा नदी के पानी में तैरते और किनारे पड़े सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड मिले। गिनती करने पर इनकी संख्या 343 पाई गई। जांच में पता चला कि ये सभी पहचान पत्र इंदौर के तिलक नगर, आस्था पैलेस और आसपास के इलाकों के पते दर्ज वाले हैं। इंदौर से लगभग 90 किलोमीटर दूर महेश्वर में इतनी बड़ी तादाद में वोटर कार्ड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
खरगोन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए इसे एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया है। उनका दावा है कि बरामद किए गए वोटर आईडी कार्ड डिजिटल फॉर्मेट में हैं, लेकिन उन पर साल 2016 दर्ज है। नाईक ने तकनीकी पहलू पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग ने डिजिटल वोटर कार्ड की शुरुआत 2021 में की थी, तो 2016 की तारीख इन कार्डों पर कैसे छपी है? उन्होंने मांग की है कि वोटर आईडी के EPIC (इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड) नंबरों को इलेक्शन कमीशन के सिस्टम में डालकर सच्चाई का पता लगाया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने इस पूरी घटना को 'वोट चोरी' से जोड़ते हुए बड़ा आरोप लगाया है। रवि नाईक के अनुसार, किसी भी आम नागरिक या निजी व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में दूसरे शहर के वोटर आईडी कार्ड होना संभव ही नहीं है। यह गड़बड़ी केवल चुनाव आयोग या प्रशासनिक स्तर पर ही संभव हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी से जुड़े पुख्ता सबूतों को नष्ट करने की नीयत से इन कार्डों को नर्मदा नदी में फेंका गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता बरामद वोटर कार्डों को लेकर मंडलेश्वर थाने पहुंचे और देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से इनकार करने पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने साफ किया कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि इंदौर के पहचान पत्र महेश्वर तक कैसे पहुंचे, इन्हें कौन लाया और नर्मदा जी में फेंकने के पीछे किसकी क्या मंशा थी? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए एक गहन और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने विंध्य-बुंदेलखंड को दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर शुरू हुई इन ट्रेनों, भविष्य की रेल परियोजनाओं और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बयानों की विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।