मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने बदला अपने अभियान का स्लोगन
5 नवंबर तक चलेगा अभियान,10 लाख युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है। नया नारा तय होते ही भाजपा ने अभियान की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गरिमामयी मौजूदगी में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं व कार्यकतार्ओं को अभियान के संचालन के लिए अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
5 नवंबर तक चलेगा अभियान
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस अभियान को नए स्लोगन के साथ 5 नवंबर तक चलाने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के समर्थन में आम जनता को जागरूक करना और मतदाता सूची की शुद्धता व पारदर्शिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाना है।
इतिहास के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा
अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भाजपा कांग्रेस के इतिहास और नीतियों पर तीखा हमला बोलेगी। पार्टी आपातकाल, प्रेस पर लगाई गई सेंसरशिप और अतीत में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने जैसे ऐतिहासिक मुद्दों को उठाकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करेगी।
हर विधानसभा में होंगी गोष्ठियां
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा। इनमें रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे, तकनीकी प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में देश द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक सफलताओं का प्रचार-प्रसार शामिल है। इसके लिए प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
युवाओं और शिक्षण संस्थानों पर फोकस
अभियान का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु देश की युवा शक्ति होगी। युवाओं को भारतीय लोकतंत्र और इतिहास से जोड़ने के लिए देश भर के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और आईटीआई संस्थानों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन संस्थानों में लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर परिचर्चा, संवाद सत्र और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन माध्यमों से भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख युवाओं तक सीधे पहुंचने और उन्हें अभियान से जोड़ने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है।

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने विंध्य-बुंदेलखंड को दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर शुरू हुई इन ट्रेनों, भविष्य की रेल परियोजनाओं और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बयानों की विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह