मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज यानी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

मैच को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज यानी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मैच देखने पहुंच रहे हैं। बाहर भारत की जर्सी, तिरंगे और पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम-नंबर वाली टी-शर्ट की बिक्री भी हो रही है। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली आज का मुकाबला खेलने के बाद अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे। दोनों टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे खेलते नजर आएंगे।

सीरीज 1-1 से बराबर
सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से बाजी मारी। न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है, टीम यहां 7 सीरीज हार चुकी है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैच से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्टेडियम परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थल सहित आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम के भीतर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रिकॉर्ड...स्टेडियम में भारत ही जीता
होलकर स्टेडियम में भारत अब तक खेले गए सभी वनडे मुकाबले जीता है। वहीं मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि स्टेडियम में दर्शक अपने साथ क्या ले जा सकते हैं और किन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा।
सीरीज पर भारत की नजर
इस मैच में भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। भले ही भारत दूसरा वनडे न्यूजीलैंड से हार गया हो, लेकिन होलकर स्टेडियम का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में रहा है, जहां अब तक खेले गए सभी वनडे मैच भारत ने जीते हैं। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारत इस मुकाबले को जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।