×

मध्यप्रदेश... एक माह दस दिन के बाद प्रगट भये लापता मऊगंज विधायक

अपनी कार्यशैली और बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक माह दस दिन बाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। विधायक को मूसा गैंग से धमकी मिली थी, इसलिए उनके लापता होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

By: Arvind Mishra

Feb 15, 202611:11 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश... एक माह दस दिन के बाद प्रगट भये लापता मऊगंज विधायक

प्रदीप पटेल ने खुद स्वीकर किया कि मैं एक महीने से भोपाल विधायक विश्राम गृह में रुका हूं।

  • प्रदीप पटेल बोले-भोपाल विधायक रेस्ट हाउस में ही हूं
  • मैं विधानसभा के बजट सत्र के बाद ही लौटूंगा मऊगंज  
  • व्हाट्सएप पर क्षेत्र की जनता के समस्याएं कर रहे थे दूर

भोपाल। स्टार समाचार वेब

अपनी कार्यशैली और बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक माह दस दिन बाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। विधायक को मूसा गैंग से धमकी मिली थी, इसलिए उनके लापता होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सामने आए  विधायक प्रदीप पटेल का कहना है कि वे लापता नहीं थे, जानकारी के साथ भोपाल में ही थे। एक चर्चा के दौरान प्रदीप पटेल ने खुद स्वीकर किया कि मैं एक महीने से भोपाल विधायक विश्राम गृह में रुका हूं। हॉस्पिटल जाना, सेवा कार्य में जाना। मैंने स्टाफ यहीं बुला लिया था। उनके पास फोन आते हैं, व्हाट्सएप पर आवेदन आते हैं, उनका निदान कर रहे थे। यही नहीं, प्रदीप पटेल ने यह भी कहा कि वे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होऊंगा। इसके बाद ही मऊगंज जाऊंगा। मैंने पहले भी लोगों को बोलकर रखा था, जिनसे संपर्क हुआ। हमने सबको कहा है कि विधानसभा सत्र के बाद हम क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचेंगे।

मूसा गैंग पुलिस का विषय

मूसा गैंग की धमकी को लेकर विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि पुलिस के रोजनामचे में मूसा गैंग का नाम दर्ज हैं। हमारे साथ जो तीन तारीख को घटना हुई थी, उसमें वो लोग थे। अब गैंग कितनी बड़ी है, कौन है, है कि नहीं। ये सब पुलिस का विषय है।

मऊगंज में कोरक्स का धंधा

विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार के प्रयास से ही मऊगंज में जो अवैध नशे (कोरेक्स आदि) के कारोबार चलते थे, उसमें हमारी सरकार ने ही रोक लगाई है। इस कारण वे परेशान हैं। हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है।

बेटी को छोड़ने गया था कोलकाता

कोलकाता जाने के सवाल पर विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि कोलकाता में मेरी बेटी रहती है। वो तीन तारीख की घटना के बाद आई थी। उसे मैं छोड़ने कोलकाता गया था।
 
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में ASI की 98-दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट आज इंदौर हाईकोर्ट में पेश होगी। जानें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पूजा-नमाज की वर्तमान व्यवस्था पर इसका प्रभाव।

Loading...

Feb 15, 20266:01 PM

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया। जानें पुष्कर पीठ, 60 किन्नरों की घर वापसी और नई नियुक्तियों का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:39 PM

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैब्रिकेशन फैक्ट्री के लकड़ी गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए नगर निगम और पुलिस की टीमें जुटी हैं।

Loading...

Feb 15, 20265:29 PM

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

रीवा में गैस चलित शवदाह गृह दो साल से बेकार पड़ा, एक भी शव का दाह संस्कार नहीं, जागरूकता की भारी कमी।

Loading...

Feb 15, 20262:57 PM

क्लच वायर के शिकारी फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने दो घंटे में किया रेस्क्यू

क्लच वायर के शिकारी फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने दो घंटे में किया रेस्क्यू

सतना के उचेहरा वन क्षेत्र में अवैध फंदे में फंसा तेंदुआ, मुकुंदपुर जू टीम ने सफल रेस्क्यू कर बचाई जान।

Loading...

Feb 15, 20262:52 PM