मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह अनुपूरक बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। बजट 19 हजार 287 करोड़ 32 लाख रुपए का है। इस पर 23 फरवरी को चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के दिए गए अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी। इधर, विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 35 लोगों की मौत को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा-इंदौर प्रशासन ने पूरे विश्व में शर्मसार किया है। दूषित पानी पीने से लगभग 35 से 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पदोन्नति देकर ऊपर भेज दिया गया। इन मासूम लोगों की मौत के लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। वहीं इंदौर में गंदे पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने कहा कि 35 मौतों के जिम्मेदार मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाना चाहिए।
विधायक बोलीं- मेरा किसी को संरक्षण नहीं
दमोह में नर्स की प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले महेंद्र लोधी के मामले में हटा से भाजपा विधायक उमा खटीक ने कहा कि उनका किसी को संरक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि नर्स से विवाद के सात महीने बाद महेंद्र ने आत्महत्या क्यों की, यह जांच का विषय है। जांच होगी तो सब साफ हो जाएगा।
उत्तम स्वामी से विधायक ने किया किनारा
जबलपुर के बरगी क्षेत्र में उत्तम स्वामी की कथा के आयोजन में प्रमुख सहभागी रहे विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने भी उनसे किनारा किया। उन्होंने कहा-मैं कोई आयोजक नहीं हूं। दरअसल, कई राज्यों के मुख्यमंत्री-मंत्रियों गुरु और हाईप्रोफाइल कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। राजस्थान की पीड़िता ने दिल्ली के डीसीपी को एक और शिकायती आवेदन दिया है।
जनता देख रही कांग्रेस करनी और कथनी
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि ढोंग करने वाले कांग्रेसी पहले एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत हुई थी, क्या उस समय अर्जुन सिंह ने इस्तीफा दिया था। कांग्रेस विधायकों को शर्म आनी चाहिए। इनका एक ही काम है, सदन की कार्यवाही बधित करना। जनता कांग्रेस विधायकों की करनी और कथनी दोनों देख रही है।
अकील की टिप्पणी पर सदन में हंगामा
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब विधायक आतिफ अकील ने कहा कि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है और एनएसबी के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस दौरान एक विधायक ने कहा दिया कि संख्या तो बहुत लोगों की भी बढ़ रही है, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष को खड़े होकर सदस्यों को शांत कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी पूरक प्रश्नों के माध्यम से हमें समाधान तक पहुंचना है। यदि विधानसभा में समाधान तक नहीं पहुंचते हैं तो यह हमारी सफलता नहीं होगी।
कांग्रेस ने कहा-हो रहा पलायन...मंत्री ने किया इंकार
कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने श्योपुर जिले में आदिवासी परिवारों के पलायन का मामला उठाते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार नहीं मिलने के कारण पलायन हो रहा है। इस पर पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किसी भी तरह के पलायन से इंकार किया। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने मंत्री के जवाब का विरोध करते हुए कहा कि रोजगार नहीं मिलने से ही पलायन हो रहा है, जबकि मंत्री पटेल ने इसे राजनीतिक आरोप बताते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है और यह राजनीतिक परिभाषा है।
मस्जिदों में संकल्प करवा दें तो नहीं कटेंगी गाय
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने का संकल्प लेकर आए। उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, और माता का व्यापार नहीं होना चाहिए। हमारी मांग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी गाय की मौत होती है तो उसका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही उसके चमड़े और अन्य अवशेषों के व्यापार पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अकील के संकल्प पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए विधानसभा में संकल्प लेकर न आएं। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में जाकर मुल्ला-मौलवियों से यही संकल्प करवा दें तो गाय कटना बंद हो जाएगा।
विश्नोई बोले- अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अधिकारी भी रहें मौजूद
भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सभी अधिकारियों की मौजूदगी सदन में होनी चाहिए, लेकिन यहां अधिकारी मौजूद नहीं हैं। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस मामले में गंभीरता से निर्देश जारी करना चाहिए कि कार्यवाही पर चर्चा के दौरान अधिकारी मौजूद रहें।
केन-बेतवा प्रोजेक्ट से दमोह के 99 गांव जोड़े जाएं
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने विधायक मलैया के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कहा कि यह कहना गलत है कि इसी तरह की कोई गड़बड़ी की गई है। मूल डीपीआर में कोई बदलाव नहीं किए जाने से किसी तरह की गड़बड़ी का सवाल नहीं होता। इसको लेकर क्षेत्र में किसी तरह का कोई आक्रोश नहीं है। मलैया ने इस दौरान कहा कि केन बेतवा प्रोजेक्ट से दमोह जिले के 99 गांवों को जोड़ा जाए। इसको लेकर उन्होंने मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है इस पर मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 13 फरवरी को दमोह प्रवास के दौरान जो घोषणाएं की हैं, वे सभी पूरी की जाएंगी।
गोपाल भार्गव बोले- श्वानों की नस्ल को खत्म किया जाए
भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को सरकार राशन और अन्य सुविधाएं दे रही है, जबकि लोग श्वानों पर एक-एक लाख रुपए तक खर्च कर रहे हैं। जब हम लोगों को ही पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, तो इनकी नस्ल को खत्म किया जाना चाहिए और इन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले में गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
विजयवर्गीय बोले- कुत्ता तब भड़कता है, जब भूखा हो
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्ता तब भड़कता है, जब वह भूखा होता है और उसे खाना नहीं मिलता। हमारी परंपरा रही है कि पहली रोटी गाय को और अंतिम रोटी कुत्ते को दी जाती है, साथ ही आटा चींटियों के लिए भी रखा जाता है। उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाई जानी चाहिए, ताकि कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन हो। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बच्चों और लोगों की जान बचाने पर प्राथमिकता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
खबर अपडेट की जा रही है...

मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
इंदौर हनी ट्रैप-2 मामले में श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली के नेताओं-अफसरों से करोड़ों की वसूली का खुलासा।
विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।
देश को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री उत्तर प्रदेश के बांदा और 46.8 डिग्री मध्यप्रदेश के नौगांव में रहा।
इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह