मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

कांग्रेस ने कहा-समन जारी हुआ था,आपराधिक केस नहीं था
मप्र भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन हो गया था खारिज
कांग्रेस ने पहले आयोग के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा
आयोग संवेदनशील मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में चर्चा का विषय बने मीनाक्षी नटराजन नामांकन रद्द मामला अब सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा। गुरुवार तड़के कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, सुबह सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले को शुक्रवार को सुनने पर सहमति जताई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कल कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने राज्यसभा नामांकन पत्रों को खारिज किए जाने को चुनौती दी है। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायमूर्ति पीके मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस चंदुरकर की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत तत्काल सुनवाई योग्य मामला बताया और शीघ्र सुनवाई या अंतरिम आदेश की मांग की। अदालत ने उनकी दलीलों पर संज्ञान लेते हुए मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
केवल समन जारी हुआ था
सिंघवी ने दलील दी कि रिटर्निंग आफिसर ने यह कहते हुए नामांकन खारिज किया कि नटराजन ने लंबित आपराधिक केस की जानकारी नहीं दी, जबकि वास्तव में केवल समन जारी हुआ था और मामले में अभी तक संज्ञान भी नहीं लिया गया था। यहां तक कि संज्ञान भी नहीं लिया गया था, फिर भी नामांकन खारिज कर दिया गया।
रिटर्निंग आफिसर का निर्णय अवैध
याचिका में आरोप है कि रिटर्निंग आफिसर का निर्णय अवैध, मनमाना और पक्षपातपूर्ण है। साथ ही नामांकन खारिज करने के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई, लेकिन साथ ही कहा कि वास्तविक कानूनी उपाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव याचिका दायर करना है।
एक नजर में पूरा मामला
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। इसी आधार पर भाजपा ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। जांच के बाद रिटर्निंग आॅफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया।
नाम वापसी का आज आखिरी दिन
आज यानी गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम वापसी का आखिरी दिन है। मध्य प्रदेश के सियासी उठापटक से मामला पेंचिदा हो गया है। चुनाव आयोग के फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर भी सबकी नजरें हैं।
विधि विशेषज्ञा की राय ले रहा आयोग
चुनाव आयोग संविधान और चुनावी प्रक्रिया के विशेषज्ञ विधि वक्ताओं से भी सलाह मशविरा भी कर रहा है। विशेषज्ञों और वकीलों के कानूनी मत सामने आने के बाद ही आयोग इस पर गहराई से विचार करेगा और अपना अंतिम फैसला सुनाएगा। इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस के भीतर भारी आक्रोश है। कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और विधायकों ने अपनी ताकत दिखाईय कांग्रेस नेताओं और विधायकों की एक बड़ी संख्या भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जमा हुई थी। वहां नेताओं ने नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
चुनाव आयोग की तरफ से देर शाम तक समय पर कोई अंतिम जवाब न मिलने पर, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अब कानूनी लड़ाई का रास्ता चुन लिया है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पार्टी की कानूनी टीम ने गुरुवार तड़के यानी रात के दो बजे ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने पहले चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष बहुत मजबूती से रखा था, लेकिन नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख गुरुवार 11 जून होने के बावजूद, जब देर रात तक आयोग से कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो कांग्रेस उम्मीदवार को मजबूरन सुप्रीम कोर्ट का रुख अख्तियार करना पड़ा।
एमपी राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, भड़की कांग्रेस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।